Mandi: निजी बस में सफर कर रहा था तस्कर, मंडी में पुलिस नाके पर खुली पोल, आधा किलो से ज्यादा चरस बरामद

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। औट थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक निजी बस से सफर कर रहे हरियाणा के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से आधा किलो से अधिक चरस बरामद की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार औट थाना की टीम ने शालानाला सड़क पर राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर नियमित नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक निजी बस को जांच के लिए रोका गया। बस में सवार यात्रियों की तलाशी के दौरान एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं, जिसके बाद उसकी गहन जांच की गई। जांच में उसके पास से 505 ग्राम चरस बरामद हुई।

चरस मिलते ही पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर नशीले पदार्थ को अपने कब्जे में ले लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अशोक कुमार पुत्र कर्म चंद के रूप में हुई है, जो हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के थानेश्वर का निवासी बताया जा रहा है।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ पुलिस थाना औट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है और मामले की आगे जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।

Kangra: नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अब मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे दूसरे अस्पतालों के चक्कर

नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक मनोचिकित्सक की नियुक्ति से स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।