विधायक किशोरी लाल का दौरा, योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील

Date:

--Advertisement--

बैजनाथ, 21 नवंबर: बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्र छोटा भंगाल के प्रवास के दूसरे दिन विधायक किशोरी लाल ने ग्राम पंचायत मुल्थान, धर्मान, कोठीकोहड़ और बड़ाग्रां में ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम में उन्होंने 5 लाख की लागत से बने लोक सेवा केंद्र भवन का उद्घाटन भी किया, जिससे क्षेत्र के निवासियों को सुविधाएं प्राप्त होंगी।

विधायक किशोरी लाल ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर नागरिक को राहत पहुँचाने की है। जनसमस्याओं को समझने के लिए वह स्वयं पंचायतों का दौरा कर रहे हैं और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गंभीरता से कार्य करें।

Advertisement – HIM Live Tv

प्रवास के दौरान किशोरी लाल ने विभिन्न पंचायतों के निवासियों से उनकी समस्याओं को सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए स्थानीय जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण छोटा भंगाल में बीड़-बिलिंग-राजगुन्दा पोलिंग बस सेवा भी जल्द ही शुरू करने की योजना है, जो न केवल स्थानीय निवासियों को लाभ पहुंचाएगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।

इसके अतिरिक्त, जल जीवन मिशन के अंतर्गत क्षेत्र में पेयजल योजना के लिए 2 करोड़ 3 लाख रुपये की लागत से कार्य प्रगति पर है, जिसमें से 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस परियोजना से 23 गाँवों की पानी की जरूरतें पूरी होंगी।

मुल्थान में बरसात के दौरान उहल नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण उत्पन्न खतरे को देखते हुए 2 करोड़ 81 लाख की लागत से प्रोटेक्शन वॉल का निर्माण भी आरंभ हो चुका है। किशोरी लाल ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से आवंटित धनराशि को समय पर खर्च करने का आह्वान किया ताकि विकास कार्यों के लिए अधिक धनराशि उपलब्ध करवाई जा सके।

इस अवसर पर तहसीलदार मुल्थान हरीश कुमार, बीडीओ बैजनाथ राकेश पटियाल, और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, मंडी का संकन गार्डन जलमग्न; सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद मंडी के ऐतिहासिक इंदिरा मार्कीट स्थित संकन गार्डन में करीब डेढ़ फुट पानी भर गया। नाली में कचरा फंसने से ड्रेनेज बाधित हुआ, जिसे नगर निगम की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बहाल किया। वहीं सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

Kangra: शाहपुर में 24 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, सात दिनों तक गूंजेगी प्रभु की महिमा; आरती के बाद भंडारे की व्यवस्था

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में 24 से 30 अगस्त तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन शाम 6 से रात 9 बजे तक होगी और आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी।

अंब में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर बोनट पर गिरे दंपति और 7 साल का बेटा; बच्चा गंभीर घायल

अंब-ऊना मार्ग के प्रताप नगर में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर में दंपति और उनका 7 वर्षीय बेटा घायल हो गया। टक्कर के बाद तीनों उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे। बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।