डीसी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, ग्रामीण स्तर पर प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन यूनिट और लाइब्रेरी निर्माण पर दिया जोर

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा, 21 नवंबर: जिला उपायुक्त (डीसी) हेमराज बैरवा ने कांगड़ा जिले के विभिन्न विकास खंडों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में उन्होंने ग्रामीण स्तर पर प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन इकाइयों की स्थापना की आवश्यकता पर जोर दिया। डीसी ने कहा कि प्लास्टिक कचरे के उचित प्रबंधन से कचरा निस्तारण की समस्या का प्रभावी समाधान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन युनिट से किसी प्रकार की गंदगी या दुर्गंध नहीं फैलती, बल्कि यह कचरे के निस्तारण का सही माध्यम है।

डीसी बैरवा ने ग्रामीण विकास अधिकारियों से आग्रह किया कि वे लोगों को प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने में सहयोग दें और ग्राम स्तर पर इन इकाइयों के निर्माण के लिए भूमि का चयन करें। उनके अनुसार, यह इकाइयाँ आने वाले महीनों में धरातल पर दिखनी चाहिए।

Advertisement – HIM Live Tv

गांवों में लाइब्रेरी निर्माण पर जोर डीसी बैरवा ने बैठक में गांवों में लाइब्रेरी स्थापित करने की आवश्यकता भी बताई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण युवाओं को अध्ययन के लिए उचित स्थान मिल सके इसके लिए अधिकारी गांवों में लाइब्रेरी या अध्ययन केंद्र बनाएँ। उन्होंने कहा कि किसी अनुपयोगी सामुदायिक भवन को लाइब्रेरी के रूप में विकसित किया जा सकता है और जहां ऐसी जगह नहीं है, वहां भूमि चिन्हित कर निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाए।

इन योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण), अमृत सरोवर, वॉटर शैड योजना, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन तथा प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डीसी बैरवा ने मनरेगा योजना पर पंचायत स्तर पर विशेष ध्यान देने की बात कही ताकि अधिकतम ग्रामीण लाभान्वित हो सकें। इसके अलावा, उन्होंने ‘अपना कांगड़ा’ मोबाइल ऐप को जन-जन तक पहुंचाने का भी आग्रह किया।

समयबद्धता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान डीसी ने सभी अधिकारियों को ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्लॉक विकास अधिकारी के कार्यान्वयन में समयबद्धता और गुणवत्ता बनाए रखें ताकि सभी योजनाओं के लक्ष्यों को समय पर प्राप्त किया जा सके। इसके साथ ही, निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण और गुणवत्ता का ध्यान रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

उपस्थित अधिकारी बैठक में डीआरडीए परियोजना अधिकारी चंद्रवीर सिंह, जिला योजना अधिकारी आलोक धवन तथा सभी खंड विकास अधिकारी शामिल थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Mandi: मंडी में रेड अलर्ट का बड़ा असर! 20 और 21 जुलाई को सभी स्कूल, कॉलेज, ITI और आंगनवाड़ी बंद, DC ने जारी किए...

मंडी जिले में रेड अलर्ट के चलते 20 और 21 जुलाई को सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, आंगनवाड़ी और डे-केयर सेंटर बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने भारी बारिश और संभावित आपदा को देखते हुए यह आदेश जारी किया है।

Kangra: 7 साल से फरार महिला तस्कर आखिरकार गिरफ्तार! नूरपुर पुलिस ने पंजाब से दबोचा, NDPS Act के दो मामलों में थी वांछित

नूरपुर पुलिस की पीओ सेल ने NDPS Act के दो मामलों में उद्घोषित अपराधी घोषित महिला को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला थाना इंदौरा में दर्ज दो मामलों में लंबे समय से वांछित थी।

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 18 HPAS अधिकारियों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी; 3 आदेश भी हुए रद्द

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 HPAS अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि तीन तबादला आदेश रद्द कर दिए गए हैं।

Kangra: टांडा अस्पताल पहुंचीं पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, पूर्व विधायक राम चंद भाटिया का जाना हालचाल; डॉक्टरों से ली स्वास्थ्य की पूरी जानकारी

पूर्व कैबिनेट मंत्री सरवीन चौधरी ने टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर नगरोटा के पूर्व विधायक राम चंद भाटिया का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।