TET 2026 Alert: हिमाचल में जून में होंगी 10 विषयों की परीक्षा, जानें पूरी डेटशीट और आवेदन की आखिरी तारीख

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जून 2026 में आयोजित होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार 10 विषयों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अप्रैल से 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और किसी अन्य माध्यम से शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस परीक्षा के तहत स्पेशल एजुकेटर (प्री-प्राइमरी से कक्षा 5), स्पेशल एजुकेटर (कक्षा 6 से 12), टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी मेडिकल, जेबीटी, टीजीटी संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, टीजीटी नॉन-मेडिकल और टीजीटी हिंदी विषय शामिल हैं। बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 7 जून से 21 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

बोर्ड ने यह भी बताया कि निर्धारित अंतिम तिथि 15 मई के बाद भी आवेदन किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए 600 रुपए का विलंब शुल्क देना होगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को 19 और 20 मई को अपने आवेदन पत्र में सुधार करने का मौका मिलेगा। हालांकि, श्रेणी और उपश्रेणी में बदलाव के लिए उम्मीदवारों को स्वयं बोर्ड कार्यालय में उपस्थित होकर ऑफलाइन दस्तावेज जमा करने होंगे।

परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा। 7 जून को सुबह प्री-प्राइमरी विशेष शिक्षक और शाम को कक्षा 6 से 12 तक के विशेष शिक्षक की परीक्षा होगी। 13 जून को सुबह टीजीटी आर्ट्स और शाम को टीजीटी मेडिकल की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 14 जून को सुबह जेबीटी और शाम को टीजीटी संस्कृत की परीक्षा होगी। 17 जून को सुबह पंजाबी और शाम को उर्दू विषय की परीक्षा होगी। वहीं, 21 जून को सुबह टीजीटी नॉन-मेडिकल और शाम को टीजीटी हिंदी की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि जून में होने वाली टीईटी परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है और अभ्यर्थी 30 अप्रैल से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने दोहराया कि आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया केवल ऑनलाइन ही होगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा में दर्दनाक बस हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर 18 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 की मौत; 11 घायल

चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास शनिवार सुबह 18 सवारियों से भरी निजी बस स्टीयरिंग एंड टूटने के बाद सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में चालक और परिचालक समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

Kangra: लंज में धन्यवाद रैली, पठानिया बोले- हिमाचली हितों की रक्षा में CM सुक्खू ने उठाए बड़े कदम, विरोधियों पर भी साधा निशाना

लुंज में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के फैसलों के समर्थन में धन्यवाद रैली निकाली गई। पठानिया ने किशाऊ परियोजना, फ्री पावर शेयर और ग्रीन पंचायत योजना का जिक्र करते हुए सरकार के कदमों को हिमाचली हितों के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Kangra: लंज CHC में बड़ा बदलाव: 3 लाख की आधुनिक डेंटल चेयर शुरू, जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे की सुविधा

लंज सीएचसी में करीब 3 लाख रुपये की आधुनिक डेंटल चेयर का लोकार्पण किया गया। विधायक केवल सिंह पठानिया ने जल्द आरवीजी डिजिटल डेंटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने की घोषणा की। नए अस्पताल भवन का भी निरीक्षण किया गया।

Kangra: आजादी के 79 साल बाद करेरी गांव पहुंची बस, 28 सीटर सेवा शुरू होते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर

शाहपुर के करेरी गांव में आजादी के 79 साल बाद 28 सीटर बस सेवा शुरू हो गई। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस सुविधा मिलने से ग्रामीणों और पर्यटकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।