हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: 3,415 करोड़ का आवंटन

Date:

--Advertisement--

पंचरुखी, 21 नवंबर – आयुष, युवा सेवाएं और खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने ग्राम पंचायत भरवाना के खुरड़पट्ट में 35 लाख की लागत से निर्मित स्वास्थ्य भवन का उद्घाटन किया। खुरड़पट्ट में जनसभा को संबोधित करते हुए, मंत्री गोमा ने बताया कि प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण और दूर-दराज क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए 3,415 करोड़ रुपये की राशि स्वास्थ्य सेवाओं में निवेश की गई है।

Advertisement – HIM Live Tv

उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक मॉडल स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इन केंद्रों में आवश्यक उपकरण और उन्नत मशीनरी के लिए एक-एक करोड़ रुपये का बजट भी रखा गया है।

जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है। सिविल अस्पताल जयसिंहपुर में अब अल्ट्रासाउंड और विस्तारित लैब सेवाएं भी शुरू की गई हैं। खुरड़पट्ट में नया स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन स्थानीय निवासियों को नजदीक ही प्राथमिक उपचार सुविधाएं प्रदान करेगा। मंत्री गोमा ने उपकेंद्र के उद्घाटन पर स्थानीय लोगों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मंत्री ने खुरड़पट्ट में सामुदायिक परियोजनाओं के लिए भी घोषणाएं की, जिनमें मैदान के लिए 15 लाख रुपये, सड़क संपर्क के लिए 5 लाख रुपये, और वार्ड 4 में पुल के लिए वित्तीय सहायता शामिल हैं।

डॉ. यशवंत सिंह परमार राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता
मंत्री गोमा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की स्मृति में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक पंचरुखी में किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। मंत्री ने यह भी कहा कि पंचरुखी को 31 दिसंबर से पहले तहसील का दर्जा दिया जाएगा, और भरवाना स्कूल को वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर स्तरोन्नत करने का प्रयास भी किया जाएगा।

इस अवसर पर पंचायत प्रधानों सहित कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और सरकारी अधिकारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती के साक्षात्कार रद्द, प्रशासन ने बताई वजह

शाहपुर में बाल विकास परियोजना रैत के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों के लिए 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले साक्षात्कार प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दिए गए हैं। नई तारीख तय होने पर सूचना जारी की जाएगी।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्कर की 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

एंटी चिट्टा अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर की 48,30,997 रुपये की संपत्ति जब्त की। जब्त संपत्तियों में इंदौरा के छन्नी गांव का 45.90 लाख रुपये मूल्य का मकान और 2.40 लाख रुपये शामिल हैं।

हिमाचल में बर्फबारी के बीच पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट, अटल टनल से नारकंडा तक तैनात होंगी रेस्क्यू टीमें

हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी और बदलते मौसम को देखते हुए पुलिस ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विशेष रेस्क्यू प्लान तैयार किया है। अटल टनल, मनाली-लेह मार्ग, जलोड़ी जोत, शिंकुला, बारालाचा, नारकंडा और अन्य संवेदनशील मार्गों पर क्विक रिस्पॉन्स टीमें तैनात की जा रही हैं।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में विश्व ऊर्जा दिवस पर विद्यार्थियों का खास संदेश, पोस्टर से लेकर क्विज तक में दिखी प्रतिभा

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में विश्व ऊर्जा दिवस पर साइंस सोसायटी ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने पावरपॉइंट, क्विज, पोस्टर और बुकमार्क के जरिए ऊर्जा संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा का संदेश दिया।