Shocking Video: चिंतपूर्णी में कार में धमाका, आग लगते ही खाई में गिरी; 2 लोगों की दर्दनाक मौत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा भरवाईं के पास आर्यन स्कूल के नजदीक हुआ, जहां एक स्विफ्ट डिजायर कार अचानक आग लगने के बाद गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।

हैरान करने वाली बात यह है कि पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रिकॉर्डिंग के अनुसार कार के पिछले टायर के पास अचानक धमाका हुआ, जिसके बाद आग भड़क उठी और कुछ ही सेकंड में कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई में उतरकर दोनों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसएचओ जयराम शर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। कार पूरी तरह जल चुकी है, जिससे मृतकों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। हालांकि शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतक पंजाब के लुधियाना के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

डीएसपी अनिल पटियाल ने भी मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दो शव बरामद कर लिए गए हैं और मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 25 सितंबर को 8 घंटे तक बिजली रहेगी बंद, बडोल समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला के बडोल, लोअर बडोल, अपर बडोल और आसपास के क्षेत्रों में 25 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या काम पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत लाइन ट्रांसफार्मर स्थापना और रखरखाव कार्य के चलते सप्लाई प्रभावित होगी।

राज्यपाल का बड़ा संदेश, बोले- अब सिर्फ डिग्री काफी नहीं, युवाओं को कौशल और रोजगार देने वाली शिक्षा जरूरी; पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय...

हिमाचल के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में कहा कि आज केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है। विश्वविद्यालयों को युवाओं को कौशल, रोजगार क्षमता, आत्मविश्वास, नवाचार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध करवाने पर जोर देना चाहिए।

Kangra: इंदौरा में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, 25 लाख से बनेगी धरवाल तक सड़क; 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ का सब स्टेशन...

इंदौरा में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक मलेंद्र राजन ने ताजवां से धरवाल वाया धुमलाहड़ सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। करीब 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के साथ क्षेत्र में 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ रुपये की लागत से मौकी विद्युत सब स्टेशन का निर्माण भी जारी है।

Kangra: धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर 15 दिवसीय योग शिविर का समापन, योग प्रशिक्षकों को किया सम्मानित; औषधीय पौधों का भी रोपण

धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुर्वेदिक विभाग रैत के तहत आयोजित 15 दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। इस दौरान योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया और आयुर्वेदिक औषधीय पौधों का रोपण भी किया गया।