कार के बाद बुलेट की मांग! ऊना में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाए दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसके मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

मृतका की पहचान सीमा देवी के रूप में हुई है, जो पंजाब के नंगल की रहने वाली थी। सीमा की शादी वर्ष 2017 में ऊना जिले के चताड़ा निवासी अश्विनी कुमार के साथ हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी में कार देने के बावजूद ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे और लगातार बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। परिजनों का कहना है कि सीमा के साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। आरोप है कि उसे डंडों से पीटा गया और उसका गला दबाने तक की कोशिश की गई।

परिजनों के अनुसार, लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर सीमा ने 7 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे तुरंत ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई।

Advertisement

महिला की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में मायके और ससुराल पक्ष के लोग पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कर स्थिति को नियंत्रित किया।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: डेढ़ साल से फरार इब्राहिम ने परिवार को बनाया बंधक! हथियारों के साथ घर में घुसकर दी धमकी, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

चम्बा के चुराह में राजपुरा जेल से फरार इब्राहिम पर परिवार को बंधक बनाकर धमकाने का आरोप लगा है। घटना के बाद कथित वायरल ऑडियो से पुलिस और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है।

Sirmaur: कालाअंब में चिट्टे की बड़ी खेप के साथ महिला समेत 5 गिरफ्तार, 30.40 ग्राम हेरोइन और नकदी बरामद

सिरमौर पुलिस ने कालाअंब में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 30.40 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन और 47,800 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऊना में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद फिर भड़का गुस्सा, शव वाली एंबुलेंस रोककर चक्का जाम; महिला डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने शव लेकर पहुंची एंबुलेंस को रोककर प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने महिला चिकित्सक की गिरफ्तारी, बर्खास्तगी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्वास्थ्य विभाग ने निलंबन की सिफारिश और पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने की जानकारी दी।

Kangra: शाहपुर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को दी श्रद्धांजलि, रामेश्वर मंदिर में शोक सभा आयोजित

कांगड़ा के शाहपुर स्थित रामेश्वर मंदिर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया की याद में शोक सभा आयोजित की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मिक शांति की प्रार्थना की और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।