Kangra: ढगवार मिल्क प्लांट से बदलेगी किसानों की किस्मत! 35 हजार दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने की तैयारी

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढगवार में निर्माणाधीन अत्याधुनिक मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट किसानों और दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ी सौगात बनने जा रहा है। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में परियोजना की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को सभी आधारभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह आधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र प्रदेश के हजारों किसानों की आय बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Advertisement

बैठक में मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, मिल्क फेडरेशन के प्रबंध निदेशक अभिषेक वर्मा, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान परियोजना की प्रगति, निर्माण कार्य की स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि परियोजना की नियमित समीक्षा की जा रही है ताकि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा हो सके। उन्होंने पानी, बिजली और सिविल कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को प्लांट की आवश्यकता के अनुसार बिजली और पानी की मांग का विस्तृत आकलन तैयार करने को कहा।

जल उपलब्धता को लेकर मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में सतही जल स्रोत सीमित हैं। ऐसे में केंद्रीय भूजल बोर्ड के विशेषज्ञों की मदद से भूजल का वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराया जाएगा और आवश्यकता के अनुसार एक से अधिक ट्यूबवेल स्थापित किए जाएंगे, ताकि संयंत्र के लिए वर्षभर पर्याप्त पानी उपलब्ध रहे।

Advertisement

उन्होंने बताया कि ढगवार मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की शुरुआती क्षमता प्रतिदिन 1.50 लाख लीटर दूध प्रसंस्करण की होगी, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 3 लाख लीटर प्रतिदिन किया जाएगा। इस परियोजना से कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, मंडी और ऊना जिलों के 35 हजार से अधिक दुग्ध उत्पादकों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण, गुणवत्ता नियंत्रण और वितरण व्यवस्था मजबूत होगी, वहीं परिवहन, सप्लाई चेन और रखरखाव से जुड़े क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

कृषि एवं पशुपालन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस परियोजना के लिए पूरी धनराशि उपलब्ध करा रही है और निर्माण कार्य नवंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अत्याधुनिक संयंत्र में दही, लस्सी, मक्खन, घी, पनीर, फ्लेवर्ड मिल्क, खोया और मोजरेला चीज सहित कई डेयरी उत्पाद तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक डेयरी अवसंरचना विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने कहा कि दत्तनगर संयंत्र के अनुभवों के आधार पर नालागढ़, नाहन, झलेड़ा (ऊना) सहित अन्य स्थानों पर भी आधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ढगवार का यह प्लांट प्रदेश के कई जिलों के दुग्ध उत्पादकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा और इसके शुरू होने के बाद किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

Advertisement

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संयंत्र शुरू होने से पहले सभी मूलभूत सुविधाएं और आवश्यक स्वीकृतियां समय पर पूरी कर ली जाएं। बैठक के बाद कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने ढगवार पहुंचकर निर्माणाधीन मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण किया और निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।

बिना कोचिंग मेहनत के दम पर रचा इतिहास, धर्मशाला कॉलेज की प्रियंका कुमारी बनीं इतिहास विषय की लेक्चरर

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की पूर्व छात्रा प्रियंका कुमारी ने बिना किसी कोचिंग के अपनी मेहनत और लगन के दम पर इतिहास विषय की लेक्चरर बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बोह घाटी के रुलहेड़ गांव की प्रियंका अब CBSE स्कूल में इतिहास विषय पढ़ाएंगी।

NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...

हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।