Una: ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: रातभर अभियान के दौरान 5 वाहन अवैध लकड़ी सहित जब्त

Date:

--Advertisement--

ऊना जिला के अंब उपमंडल में वन विभाग की टीम ने शुक्रवार तड़के एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग ने देर रात से सुबह तक गश्त अभियान चलाया और इस दौरान अवैध लकड़ी से लदे पांच वाहनों को जब्त किया गया। यह कार्रवाई अम्ब-मुबारिकपुर मार्ग और नादौन-अम्ब सड़क पर लगाए गए नाकों के दौरान की गई। विभाग ने रात 2 बजे से सुबह 6 बजे तक रणनीतिक तरीके से नाका लगाकर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली। पकड़े गए सभी वाहन प्रतिबंधित प्रजातियों की लकड़ी जैसे सिरस और कैबल से लदे हुए थे, जिन्हें बिना वैध अनुमति के परिवहन किया जा रहा था।

इस अभियान में वन रक्षक दिनेश कुमार, बलदेव कुमार, तरसेम और अजय कुमार ने अपनी सतर्कता और साहस के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह लकड़ी अवैध रूप से काटी गई थी और उसे संभवतः पड़ोसी राज्यों में तस्करी के इरादे से ले जाया जा रहा था। वन रेंज अधिकारी राहुल ठाकुर ने जानकारी दी कि सभी पांचों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और अब यह जांच की जा रही है कि लकड़ी निजी जंगल से काटी गई है या फिर यह सरकारी भूमि से अवैध रूप से काटी गई है। इसके आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग को लंबे समय से इन क्षेत्रों में अवैध लकड़ी कटान और तस्करी की गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर यह छापेमारी की गई। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन संपदा की तस्करी और अवैध कटान को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी संकेत दिए हैं कि जल्द ही इस तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क को भी उजागर किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।