Una: शराब ठेके के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं, जाम लगा कर किया जोरदार विरोध, प्रशासन को झुकना पड़ा

Date:

--Advertisement--

ऊना जिले के डंगोह खास गांव में शराब का ठेका खोलने के प्रस्ताव ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। इस फैसले के खिलाफ स्थानीय लोगों, खासकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने दौलतपुर चौक-पिरथीपुर मुख्य सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं के सड़क पर बैठने से कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया, जिससे इलाके में हलचल मच गई। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप और विभागीय आश्वासन के बाद स्थिति को शांत कराया गया।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि जिस स्थान पर ठेका खोला जा रहा है, वह गांव का मुख्य मार्ग है, जहां से दिनभर महिलाओं, स्कूली बच्चों और अन्य लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में यहां शराब का ठेका खुलने से सामाजिक माहौल खराब होने का खतरा है। महिलाओं ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि वे किसी भी हालत में इस स्थान पर ठेका खुलने नहीं देंगी।

धरने और सड़क जाम की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। दौलतपुर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई रवि पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसमें एएसआई कुलभूषण और एएसआई जरनैल सिंह भी शामिल थे। पुलिस ने काफी देर तक महिलाओं को समझाने की कोशिश की और आखिरकार उन्हें शांत करने में सफलता हासिल की। इसके बाद महिलाओं ने सड़क खाली की और यातायात फिर से सामान्य हो गया।

गांववासियों के अनुसार, इस दौरान आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों से भी संपर्क किया गया। बातचीत के बाद यह तय हुआ कि शुक्रवार सुबह 10 बजे विभागीय अधिकारी गांव में आकर स्थानीय लोगों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में ठेके के स्थान को लेकर चर्चा की जाएगी और समाधान निकालने की कोशिश होगी।

पुलिस चौकी प्रभारी रवि पाल ने बताया कि महिलाओं को आश्वस्त किया गया है कि उनकी बात को गंभीरता से सुना जाएगा और विभागीय अधिकारी उनसे सीधे संवाद करेंगे। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन गांव में इस मुद्दे को लेकर लोगों में नाराजगी बनी हुई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।

Kangra: नूरपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान जुटा भाजपा का बड़ा जमावड़ा, पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज समेत...

नूरपुर के माता नागनी कंडवाल में ‘सेवा ज्योति यात्रा: विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन हुआ। पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kangra: नूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; बोले- खेल युवाओं को नशे से दूर रखने...

नूरपुर के लखनपुर में यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना और नशे से दूर रहने का माध्यम बताया।