Una: 12 घंटे में खुला 35 लाख की चोरी का राज! ऊना पुलिस ने होशियारपुर से आरोपी दबोचा, पूरा माल बरामद

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हुई अब तक की सबसे बड़ी चोरी की वारदात को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सुलझाकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। हरोली पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए पंजाब के होशियारपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से करीब 35 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने बरामद कर लिए।

जानकारी के मुताबिक 30 मार्च को पुलिस थाना हरोली के तहत सलोह चौक के पास भाई जी दा मोड़ स्थित कौशल ज्वैलर के मालिक ने पंडोगा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि देर रात अज्ञात चोर दुकान का शटर तोड़कर सेफ में रखे करीब 100 ग्राम सोना और 8 किलो चांदी के गहने चोरी कर ले गए। चोरी किए गए गहनों की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई थी।

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। उप-निरीक्षक गुरध्यान शर्मा और सहायक उप-निरीक्षक चैन सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद थाना प्रभारी सुनील संख्यान को जानकारी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी मोहन रावत और एसपी सचिन हीरेमठ भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत टीमें गठित कर जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। ह्यूमन इंटेलिजेंस और तकनीकी निगरानी के जरिए पुलिस ने आरोपी का सुराग लगा लिया।

तकनीकी ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस टीम ने देर रात होशियारपुर में दबिश दी और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी हुए सभी गहने बरामद कर लिए। आरोपी की पहचान मान सिंह पुत्र रमाकांत पासवान निवासी गांव परिहालपुर, पोस्ट ऑफिस कोचाधामण, जिला किशनगंज (बिहार) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी राजमिस्त्री का काम करता है और पहले भी इस इलाके में काम कर चुका था, जिससे उसे इलाके की पूरी जानकारी थी।

यह वारदात ऊना जिले की अब तक की सबसे बड़ी सेंधमारी मानी जा रही है और हरोली पुलिस की यह सबसे तेज और बड़ी रिकवरी भी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया है और अब उससे पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से इलाके में हुई अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।