Solan: सोलन में बस बैटरी चोरी का खुलासा, CCTV ने खोल दी पूरी पोल, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन, हिमाचल प्रदेश: पुलिस थाना सदर सोलन ने बस बैटरी चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के गहन विश्लेषण के आधार पर की गई है।

पुलिस के अनुसार, करीब 30,000 रुपये मूल्य की बस बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले में चोरी की गई संपत्ति की बरामदगी और अन्य संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!