Himachal: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने थुलेल स्कूल में किया 45 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण, छात्रों को प्रेरित किया

Date:

--Advertisement--

थुलेल, 30 दिसंबर। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुलेल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने 45 लाख रुपये की लागत से पूर्ण किए गए विभिन्न विकासात्मक कार्यों का लोकार्पण किया, जिनमें 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त विद्यालय भवन, 15 लाख रुपये की डिजिटल लाइब्रेरी और 10 लाख रुपये की राशि से किए गए ग्राम पंचायत उन्नयन कार्य शामिल हैं।

अपने संबोधन में कुलदीप सिंह पठानिया ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक और बहुआयामी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अब शिक्षा के क्षेत्र में सुदृढ़ीकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है, ताकि राजकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि सीबीएसई पाठ्यक्रम को लागू करने के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की शिक्षा प्रणाली को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पहले चरण में 100 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को सीबीएसई से संबद्ध किया गया है और इस योजना को आगे और विस्तारित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के थुलेल में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किया जाएगा, जिसमें लगभग पांच करोड़ रुपये से अधिक की राशि व्यय की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान कुलदीप सिंह पठानिया ने पिछले तीन वर्षों में भटियात विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया और कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, विद्युत तथा सामाजिक सेवा के क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। उन्होंने विद्यार्थियों की सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए 35 हजार रुपये की धनराशि देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने हिंदी, पंजाबी और हिमाचली लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विद्यालय की प्रधानाचार्य अमन महाजन ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद्र, उपमंडल दंडाधिकारी पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण दिवाकर सिंह पठानिया, उप पुलिस अधीक्षक शेर सिंह, वन मंडल अधिकारी रजनीश कुमार, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, पंचायत प्रधान कुलदीप कुमार कौशल और अन्य स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा के नूरपुर में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, कोटला थाना क्षेत्र के भाली गांव में 63 वर्षीय पति हत्या के...

कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र के भाली गांव में 53 वर्षीय ऊषा देवी की मौत के मामले में पुलिस ने उनके 63 वर्षीय पति जगदीश चंद्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दंपती के बीच करीब 10 वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।

Himachal: मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, HRTC में 600 ड्राइवर-कंडक्टरों की होगी भर्ती; 5 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू, 1 करोड़ से सुधरेगी जसूर वर्कशॉप

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जसूर से 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई और वर्कशॉप के सुधार के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। एचआरटीसी में 300 ड्राइवरों और 300 कंडक्टरों की भर्ती होगी। इसके अलावा 1,450 नई बसें खरीदने की योजना है। फिना सिंह परियोजना के लिए 350 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जबकि नूरपुर में 77.50 करोड़ रुपये के सीवरेज और पेयजल कार्य जारी हैं।

Hamirpur: दिव्यांग पूर्व सैनिक ने सरकारी नौकरी के नाम पर 2.37 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का लगाया आरोप, SP से FIR और सुरक्षा की...

हमीरपुर के बैरी निवासी दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक सतीश कुमार ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 2.37 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी को शिकायत देकर FIR, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Himachal News: गोवंश के अवशेष मिलने पर भड़का विरोध, मुख्य चौक पर चक्का जाम; प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए पहुंचे DC

घघरौता पंचायत के सनौथा गांव में गोवंश के कथित तौर पर काटे जाने की घटना के विरोध में बुधवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने मुख्य चौक पर चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद दोपहर करीब तीन बजे DC ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।