Kangra: धमोता में अवैध लाहन कारोबार का भंडाफोड़, ठाकुरद्वारा पुलिस ने 5000 मिलीलीटर लाहन के साथ एक व्यक्ति को दबोचा

Date:

--Advertisement--

धमोता, ठाकुरद्वारा: पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा की टीम ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धमोता गांव में दबिश देकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5000 मिलीलीटर लाहन बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने घर में लंबे समय से अवैध रूप से लाहन बेचने का काम कर रहा है। सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी भागा राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धमोता स्थित संबंधित घर पर छापेमारी की।

Advertisement

स्थानीय गवाहों की मौजूदगी में की गई तलाशी के दौरान पुलिस ने पीले रंग की प्लास्टिक कैनी में भरी 5000 मिलीलीटर लाहन बरामद की। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंगल सिंह पुत्र चमन लाल, निवासी गांव धमोता, डाकघर उलेहड़िया, उपतहसील ठाकुरद्वारा के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद लाहन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: फतेहपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिला चिट्टा, दो युवक पुलिस के शिकंजे में

फतेहपुर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 1.14 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। मामले में दो युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: मंदिर से चोरी हुई बाइक 24 घंटे में बरामद! CCTV ने खोल दिया बड़ा राज, नूरपुर पुलिस ने दबोचे दो आरोपी

नूरपुर पुलिस ने नागनी माता मंदिर परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल को 24 घंटे के भीतर बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच की मदद से पुलिस ने मामले का तेजी से खुलासा किया।

Kangra: बोह आपदा पीड़ितों के लिए बढ़े मदद के हाथ! जय मणिमहेश सेवा दल बद्दी ने मौके पर पहुंचकर दी ₹71 हजार की राहत

बोह घाटी में बादल फटने से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए जय मणिमहेश सेवा दल बद्दी ने 71 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की। संस्था के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Kangra: प्रधानमंत्री मोदी के संदेश से गूंजा धर्मशाला कॉलेज! छात्रों ने लिया बड़ा संकल्प, नशा मुक्त भारत अभियान में दिखाई नई मिसाल

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ के शुभारंभ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति की शपथ ली और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।