HPU Big Update: MA, MBA, LLB समेत 20+ कोर्स की जून परीक्षाएं रद्द, UGC NET के चलते बदला पूरा शेड्यूल

Date:

--Advertisement--

शिमला, 16/06/2026: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) ने जून 2026 में होने वाली 20 से अधिक पोस्ट ग्रेजुएट और प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाओं की डेटशीट वापस ले ली है। विश्वविद्यालय की कंडक्ट ब्रांच ने 16 जून को नोटिफिकेशन जारी कर यह जानकारी दी। अब इन सभी कोर्स की परीक्षाएं 1 जुलाई 2026 से नए शेड्यूल के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार M.A. (हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, संस्कृत), M.Com, LL.B, MBA (CBCS एवं नॉन CBCS), जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, भूगोल, रूरल डेवलपमेंट, आर्कियोलॉजी एंड एंशिएंट हिस्ट्री, सोशल वर्क, म्यूजिक, पेंटिंग, साइकोलॉजी, डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज, पॉपुलेशन स्टडीज, एजुकेशन, योगा, M.P.Ed./M.A. फिजिकल एजुकेशन, MCA, MTTM, MBA (Rural Development), मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स, M.Lib.I.Sc, M.Tech (Computer Science) और BHM जैसे कोर्स शामिल हैं, जिनकी जून में प्रस्तावित परीक्षाएं अब स्थगित कर दी गई हैं।

Advertisement

नोटिफिकेशन के अनुसार यह निर्णय छात्रों के लगातार अनुरोधों के बाद लिया गया है। UGC NET परीक्षा अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित की जा रही है, जिससे छात्रों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही थी। इसी कारण छात्र हित को ध्यान में रखते हुए डेटशीट वापस लेने का फैसला किया गया है।

नए परीक्षा कार्यक्रम की डेटशीट 1 जुलाई 2026 से शुरू होने के लिए जल्द ही जारी की जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

यह भी स्पष्ट किया गया है कि PG Sciences, B.Tech और B.A. LL.B. (Hons.) की परीक्षाओं पर कोई असर नहीं पड़ा है और वे पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी।

विश्वविद्यालय द्वारा यह नोटिफिकेशन सभी संबंधित शिक्षण विभागों, क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला, कॉलेज प्रिंसिपलों और परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को भेज दिया गया है। साथ ही PRO को निर्देश दिए गए हैं कि इस सूचना को अखबारों और ऑल इंडिया रेडियो में प्रकाशित करवाया जाए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रिड़कमार कॉलेज में PTA की नई कार्यकारिणी गठित, बंसी लाल अध्यक्ष और आरती देवी बनीं उपाध्यक्ष

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में सत्र 2026-27 के लिए PTA की नई कार्यकारिणी गठित की गई। बंसी लाल अध्यक्ष, आरती देवी उपाध्यक्ष, अरुण कुमार कोषाध्यक्ष और प्रो. हाकम चंद सचिव चुने गए।

Himachal: हिमाचल के दो जिलों में 17 सितंबर को छुट्टी, स्कूल-कॉलेज से सरकारी दफ्तर तक रहेंगे बंद; जानें वजह

हिमाचल के ऊना और मंडी जिलों में 17 सितंबर को छुट्टी रहेगी। ऊना में एंटी चिट्टा वॉकथॉन के बाद स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, जबकि मंडी में सायर पर्व के चलते स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

Kangra: कांगड़ा में कबाड़ की दुकान से निकला चरस का खेल, 196.02 ग्राम बरामद; दो दुकानदार गिरफ्तार

कांगड़ा के बीरता में HPSEB पावर हाउस के पास कबाड़ की दुकान पर CIA टीम ने छापेमारी कर 196.02 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

Kangra: जंदराह और खर्ट पंचायत में 16 करोड़ के विकास कार्य, आरएस बाली ने गिनाईं उपलब्धियां; स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास

नगरोटा की जंदराह और खर्ट पंचायत में करीब 16 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का विवरण आर.एस. बाली ने दिया। जंदराह में 35 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण होगा, जिसका शिलान्यास ग्रामीणों के साथ किया गया।