Hamirpur: शिक्षक दंपति के घर में चोरी का सुराग नहीं, जानकारी देने वाले को इनाम देगी बड़सर पुलिस

Date:

--Advertisement--

बिझड़ी: बड़सर पंचायत के वार्ड नम्बर 4 में 17 अक्तूबर को संजीव कुमार पुत्र मुंशी राम के घर में हुई लाखों के आभूषणों और लगभग ₹80,000 की नकदी की चोरी के मामले में पुलिस जांच जारी है। बड़सर पुलिस को अभी तक कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से एक संदिग्ध की फुटेज ढूंढी है, लेकिन मास्क के कारण चेहरा स्पष्ट न होने से उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

बड़सर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर जनता से इस संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करने और सही जानकारी देने की अपील की है। सही जानकारी देने वाले को ₹50,000 नकद इनाम दिया जाएगा।

पुलिस थाना बड़सर के प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि चोर को पकड़ने के लिए पुलिस अपनी जांच में पूरी तरह से जुटी हुई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंडीगढ़ मंडी में पार्किंग विवाद बना खूनी खेल, हिमाचल के ऊना निवासी आढ़ती की चाकू मारकर हत्या

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 सब्जी मंडी में पार्किंग विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी 43 वर्षीय आढ़ती देशराज की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

नाहन से युवती लापता, घर छोड़ने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस

नाहन से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता होने से पहले जारी वीडियो में युवती ने माता-पिता पर प्रताड़ना और शादी के दबाव समेत कई आरोप लगाए। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हमीरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिगा को लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म करने वाले दोषी को 20 साल की कठोर सजा

हमीरपुर कोर्ट ने नाबालिगा को लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। मामले में अभियोजन पक्ष ने 26 गवाहों से पूछताछ की।

Kangra: बसनूर पंचायत घर में शान से फहराया तिरंगा, प्रधान केवल कृष्ण समेत ग्रामीणों और छात्रों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

बसनूर पंचायत घर में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। प्रधान केवल कृष्ण, उपप्रधान परविंदर सिंह, वार्ड पंच, पंचायत सचिव, ग्रामीणों, स्कूली छात्रों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने समारोह में भाग लिया।