Bilaspur: तलाई के भल्लू गांव में रात को पोल्ट्री फार्म में भीषण आग, लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस

Date:

--Advertisement--

पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत गांव भल्लू में बीती रात एक पोल्ट्री फार्म में अचानक आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा पोल्ट्री फार्म जलकर राख हो गया। इस घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

पोल्ट्री फार्म के मालिक लखबीर सिंह पटियाल ने बताया कि बीती रात करीब तीन बजे उनके पालतू कुत्ते के लगातार भौंकने से उनकी नींद खुली। जब वे बाहर निकले तो देखा कि पोल्ट्री फार्म में आग लगी हुई है और लपटें तेजी से फैल रही हैं। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक फार्म का अधिकांश हिस्सा जल चुका था।

लखबीर सिंह पटियाल के अनुसार सौभाग्य से उन्होंने कुछ दिन पहले ही करीब चार हजार चूजों को बेच दिया था, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। इसके बावजूद आगजनी की इस घटना में पोल्ट्री फार्म का ढांचा, उपकरण और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया, जिससे करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना तलाई की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HP Police Constable Recruitment 2026: होम गार्ड्स को मिली 5 साल की छूट, आवेदन की तारीख बढ़ी; जानें अब कब तक कर सकते हैं...

HP Police Constable Recruitment 2026 में होम गार्ड्स अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में 5 साल की छूट मिली है। HPPSC ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 सितंबर 2026 कर दी है। भर्ती में कुल 734 पद भरे जाएंगे।

हिमाचल विधानसभा में पहले ही दिन घमासान, वंदे मातरम् पर हंगामे के बाद शनिवार तक स्थगित सदन; जानें क्या हुआ

हिमाचल विधानसभा के बारहवें मानसून सत्र के पहले दिन वंदे मातरम् को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नारेबाजी के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही शनिवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी।

ठियोग विवाद में पुलिस का बड़ा एक्शन, पांच और आरोपी गिरफ्तार; 21 अगस्त को हुई कार्रवाई

ठियोग में दो पक्षों के बीच विवाद से जुड़े मामले में पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साइबर सेल की तकनीकी सहायता से आरोपियों की तलाश की और 21 अगस्त 2026 को कार्रवाई को अंजाम दिया।

शाहपुर के लॉ विद्यार्थियों को मिली कानून की अहम जानकारी, फ्री लीगल एड से लेकर साइबर फ्रॉड तक समझाए अधिकार

हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज़, शाहपुर में निःशुल्क कानूनी सहायता पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। अधिवक्ता नीलम जरियाल ने विद्यार्थियों को NALSA, SALSA, DLSA, साइबर फ्रॉड, हिट एंड रन और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।