कोलकाता में हिमाचल की बेटियों का जलवा, अर्चिता और श्रेया ने लगातार दूसरी बार जीता रोइंग में गोल्ड

Date:

--Advertisement--

कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग प्रतियोगिता में बिलासपुर की अर्चिता और श्रेया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डबल स्कल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि दोनों खिलाड़ियों ने लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

Advertisement

अर्चिता और श्रेया ने डबल स्कल स्पर्धा में पहला स्थान हासिल कर प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले हैदराबाद में आयोजित 26वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग प्रतियोगिता में भी दोनों खिलाड़ियों ने इसी वर्ग में हिमाचल प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया था। लगातार दो राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड जीतकर दोनों ने अपनी प्रतिभा और निरंतर बेहतर प्रदर्शन का परिचय दिया है।

Advertisement

दोनों खिलाड़ियों ने बिलासपुर के बरमाणा स्थित साई एक्सीलेंसी वाटर स्पोर्ट्स एक्सटेंशन सेंटर में रोइंग का प्रशिक्षण हासिल किया है। उन्होंने कोच मोनिका और कोच संजीव सिंह के मार्गदर्शन में शुरुआती स्तर से ही रोइंग की बारीकियां सीखीं। प्रशिक्षण के दौरान उनकी मेहनत और अनुशासन ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

राष्ट्रीय स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते पिछले वर्ष दोनों खिलाड़ियों का चयन केरल स्थित नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानी एनसीओई के लिए हुआ था। वर्तमान में दोनों वहीं रहकर उच्च स्तरीय प्रशिक्षण हासिल कर रही हैं। लगातार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतना उनके प्रशिक्षण, मेहनत और लगन का परिणाम माना जा रहा है।

कोच मोनिका ने बताया कि अर्चिता और श्रेया ने मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर लगातार सफलता हासिल की है। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि से बिलासपुर के साथ-साथ पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि हिमाचल की दोनों बेटियां रोइंग के क्षेत्र में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। उनके प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद है कि आने वाले समय में वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दरीणी में 4.54 करोड़ का बिजली सब स्टेशन तैयार, 8 पंचायतों के 8600 उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा; कम वोल्टेज की समस्या होगी दूर

शाहपुर के धारकंडी क्षेत्र की दरीणी पंचायत में 4.54 करोड़ रुपये की लागत से बने 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण किया गया। इससे आठ पंचायतों के करीब 8600 उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा और कम वोल्टेज की समस्या दूर होने के साथ बिजली आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है।

हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा का सरकार पर पलटवार, बोले- आरोप गलत हैं तो मानहानि का केस करे कांग्रेस; FIR से नहीं डरूंगा

हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा ने एफआईआर के बाद कांग्रेस सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यदि उनके भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप गलत या तथ्यहीन हैं तो सरकार उनके खिलाफ मानहानि का दावा कर सकती है। विधायक ने कहा कि वह एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं और जनता से जुड़े मुद्दे उठाते रहेंगे।

राज्य मुक्त विद्यालय के छात्रों के लिए जरूरी अपडेट, 8 से 17 अक्टूबर तक होंगी मैट्रिक-जमा दो की प्रायोगिक परीक्षाएं

हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के सितंबर-अक्तूबर 2026 सत्र की मैट्रिक और जमा दो कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्तूबर तक संबंधित अध्ययन केंद्रों में होंगी। बोर्ड ने परीक्षा आयोजन और शिक्षकों की उपलब्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

चामुंडा नंदिकेश्वर धाम का बदलेगा स्वरूप, गर्भगृह में लगेगा 3 किलो सोना और 6 क्विंटल चांदी; दुबई से आएगी सामग्री

शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के कायाकल्प का काम तेजी से चल रहा है। गर्भगृह को तीन किलो सोने और छह क्विंटल चांदी से सजाने की तैयारी है। सामग्री दुबई से मंगवाई जाएगी, जबकि गर्भगृह में वियतनाम का विशेष मार्बल लगाया जा रहा है। मार्च तक निर्माण और सौंदर्यीकरण पूरा करने का लक्ष्य है।