Kangra: कांगड़ा में बाथरूम में बेसुध मिली 34 वर्षीय महिला, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के जगणी गांव में मंगलवार सुबह 34 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला घर के बाथरूम में बेसुध अवस्था में मिली थी। परिजन उसे तुरंत जयसिंहपुर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement​

मृतका की पहचान ज्योति कुमारी (34) पत्नी नरेंद्र कुमार, निवासी गांव जगणी, डाकघर अपर लंबागांव के रूप में हुई है। वह अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। उनका बेटा सातवीं कक्षा और बेटी पहली कक्षा में पढ़ती है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

सास के घर लौटने पर चला पता

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह ज्योति की सास किसी काम से गांव के एक घर गई हुई थीं, जबकि उनके ससुर भैंसों को लेकर घासनियों में गए थे। ज्योति के पति नरेंद्र कुमार जयसिंहपुर अस्पताल में एंबुलेंस चालक हैं और घटना के समय ड्यूटी पर थे।

सुबह करीब 10 बजे जब सास घर लौटीं तो ज्योति उन्हें कहीं दिखाई नहीं दीं। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब वह बाथरूम की ओर गईं तो ज्योति वहां बेसुध अवस्था में पड़ी मिलीं।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

बहू को इस हालत में देखकर सास ने आसपास के पड़ोसियों को बुलाया और उनके पति को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद ज्योति को एंबुलेंस के माध्यम से जयसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

बताया गया है कि ज्योति का मायका लंबागांव क्षेत्र के ठेहड़ू गांव में है। उनके मायके वाले वर्तमान में पंजाब के संगरूर में रहते हैं। घटना के समय दोनों बच्चे अपने ताया-ताई के साथ जालंधर गए हुए थे।

पुलिस ने कब्जे में लिया शव, जांच जारी

सूचना मिलने पर लंबागांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मामले की पुष्टि डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने की है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में 11 नवंबर को नहीं होंगे ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग, SDM ने जारी की नई तारीख

भाई दूज के सार्वजनिक अवकाश के कारण शाहपुर में 11 नवंबर 2026 को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग रद्द कर दिए गए हैं। SDM कार्यालय ने अब इनके आयोजन की नई तारीख 30 नवंबर 2026 तय की है।

Kangra: शाहपुर में 12 नवंबर को एंटी चिट्टा मैराथन, हारचक्कियां से गुब्बर तक दौड़ेंगे बच्चे, युवा और बुजुर्ग

शाहपुर में 12 नवंबर को हारचक्कियां से गुब्बर तक एंटी चिट्टा मैराथन आयोजित होगी। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया के अनुसार, इसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग हिस्सा लेकर चिट्टा मुक्त हिमाचल और नशामुक्त समाज का संदेश देंगे।

Kangra: शाहपुर सिविल अस्पताल में दिवाली पर 11 लोग झुलसने के बाद पहुंचे, घायलों में 7 महिलाएं शामिल

दिवाली के दौरान सिविल अस्पताल शाहपुर में झुलसने से घायल 11 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर के अनुसार, इनमें 7 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल थे।

Kangra: टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया, अस्पताल में भर्ती विष्णु राम का जाना हाल, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के एससी विभाग अध्यक्ष विष्णु राम गिरने के कारण टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों को बेहतर इलाज व चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।