Mandi: सुकेत वन मंडल में वन मित्रों के लिए सफल प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Date:

--Advertisement--

सुंदरनगर, 6 मई 2025 – सुकेत वन मंडल में वन मित्रों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को सम्पन्न हो गया। इस कार्यक्रम में उप-अरण्यपाल सुकेत राकेश कटोच (भा.व.से), अस्सिटेंट कंजरवेटर सुकेत वन मंडल मुनीष रांगरा, वन खंड अधिकारी विपिन कुमार, वरिष्ठ वनरक्षक राजेश कुमार, वरिष्ठ वनरक्षक खेमचंद, और विषय विशेषज्ञ जाईका विजय कुमार और जितेंद्र कुमार ने वन मित्रों को प्रशिक्षण दिया।

मुनीष रांगरा ने बताया कि सुकेत वन मंडल के अंतर्गत 72 तथा वन्य प्राणी परिक्षेत्र सुंदरनगर से संबंधित 4 वन मित्रों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। इन वन मित्रों को सुकेत वन मंडल कार्यालय, झुंगी वन परिक्षेत्र कार्यालय और सरकाघाट वन परिक्षेत्र कार्यालय में प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में 34 वन मित्रों को सुकेत वन मंडल कार्यालय में, 23 वन मित्रों को झुंगी, और 19 वन मित्रों को सरकाघाट में प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान वन मित्रों को वन विभाग की कार्यप्रणाली और ड्यूटी के दौरान अपेक्षित व्यवहार के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त, उन्हें वर्दी की प्रतिष्ठा और मान सम्मान बनाए रखने की महत्वता पर भी प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान नर्सरी प्रबंधन, पौधरोपण तकनीक, और वनाग्नि से निपटने की प्रणाली का अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम के समापन पर वन मित्रों को वन विभाग हिमाचल प्रदेश की संदर्भ पुस्तिका भी प्रदान की गई, और उनकी जानकारी का मूल्यांकन करने के लिए लिखित परीक्षा ली गई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पहली बार इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल में शामिल हुआ वॉलीबॉल, कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के अनिरुद्ध ने कांगड़ा का किया प्रतिनिधित्व

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के छात्र अनिरुद्ध ने जिला कांगड़ा की अंडर-21 वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया। शिमला में आयोजित एंटी-चिट्टा इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में भाग लेने के बाद आज उन्हें इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल कमेटी-कम-डिप्टी कमिश्नर शिमला की ओर से Certificate of Participation मिला।

Kangra: शाहपुर के गुब्बर में खैर के पेड़ों पर चली आरी, वन विभाग कार्यालय से महज 2 किमी दूर कटाई; जांच शुरू

शाहपुर के गुब्बर में सड़क किनारे खड़े करीब 10 खैर के पेड़ अवैध रूप से काटे जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि कटाई की जगह लपियाना रेंज कार्यालय से महज करीब 2 किलोमीटर दूर बताई जा रही है। वन विभाग ने लकड़ी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Mandi: जरूरतमंद महिला की मदद को फिर आगे आया प्रशासन, IndiaCares के सहयोग से मिले सिले हुए सूट और कंबल

बल्ह की ग्राम पंचायत गलमा की हुकमी देवी को IndiaCares के सहयोग से सिले हुए सूट और प्रशासन की ओर से कंबल उपलब्ध करवाया गया। जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन की पहल जारी है।

Kangra: इंदौरा की बेटी ने रचा इतिहास, अंडर-21 विश्व कोर्फबाल चैंपियनशिप से लौटीं मिली; घर पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत

मलयेशिया में आयोजित अंडर-21 विश्व कोर्फबाल चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम की कप्तानी कर लौटीं इंदौरा की बेटी मिली का भव्य स्वागत हुआ। विधायक मलेंद्र राजन की पत्नी अंजू वाला ने उनके घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।