Mandi: जोगिंदर नगर वन मंडल में वन मित्रों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

Date:

--Advertisement--

जोगिंदर नगर, 6 मई 2025 – जोगिंदर नगर वन मंडल के अंतर्गत चयनित 56 और वन्य प्राणी परिक्षेत्र बरोट से संबंधित 7 वन मित्रों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 1 मई से शुरू हुआ और आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण के लिए जोगिंदर नगर, लड़भड़ोल, धर्मपुर और उरला के वन परिक्षेत्र कार्यालयों में कुल 63 वन मित्रों को प्रशिक्षित किया गया। इन सभी वन मित्रों को वन विभाग की कार्यप्रणाली, वन संरक्षण, जंगलों में आग से बचाव, पौधरोपण, नर्सरी संचालन, वन्य प्राणी संरक्षण और शारीरिक अनुशासन पर मार्गदर्शन दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों और सेवानिवृत्त वन अधिकारियों द्वारा सत्र आयोजित किए गए। साथ ही, फील्ड विज़िट्स में नर्सरी प्रबंधन, पौधरोपण तकनीक और वनाग्नि से निपटने के उपायों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य वन मित्रों को वन सुरक्षा के कार्यों में और अधिक सक्षम बनाना था, जिससे वे जंगलों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल की रेणुका सिंह ठाकुर पर बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में मिली जगह

हिमाचल प्रदेश की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को आगामी महिला एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह मिली है। दोनों प्रतियोगिताओं के लिए हिमाचल से केवल रेणुका का चयन हुआ है।

बिलासपुर में बड़ा हादसा टला: HRTC बस निजी बस से टकराकर खाई की ओर लुढ़की, पैरापिट ने बचाई 28 यात्रियों की जान

बिलासपुर के घुमारवीं में जबलू से घुमारवीं जा रही HRTC बस निजी बस से टकराकर खाई की ओर लुढ़क गई। पैरापिट पर अटकने से करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से बस बच गई और 28 यात्रियों की जान बच गई।

Kangra: पहली बार इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल में शामिल हुआ वॉलीबॉल, कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के अनिरुद्ध ने कांगड़ा का किया प्रतिनिधित्व

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के छात्र अनिरुद्ध ने जिला कांगड़ा की अंडर-21 वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया। शिमला में आयोजित एंटी-चिट्टा इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में भाग लेने के बाद आज उन्हें इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल कमेटी-कम-डिप्टी कमिश्नर शिमला की ओर से Certificate of Participation मिला।

Kangra: शाहपुर के गुब्बर में खैर के पेड़ों पर चली आरी, वन विभाग कार्यालय से महज 2 किमी दूर कटाई; जांच शुरू

शाहपुर के गुब्बर में सड़क किनारे खड़े करीब 10 खैर के पेड़ अवैध रूप से काटे जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि कटाई की जगह लपियाना रेंज कार्यालय से महज करीब 2 किलोमीटर दूर बताई जा रही है। वन विभाग ने लकड़ी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।