Kangra: देहरा के सुकाहर गांव का युवक संदिग्ध गतिविधियों के चलते गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से जुड़े सुराग

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल के सुकाहर गांव का एक युवक उस समय पुलिस के रडार पर आ गया जब उसके सोशल मीडिया प्रोफाइल पर संवेदनशील और संदिग्ध सामग्री पाई गई। पुलिस और साइबर सेल की गहन जांच के बाद युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हथियारों के साथ बनाए गए वीडियो, बुलेट पर खुदे नाम, और पाकिस्तान के झंडे की तस्वीरें देखी गईं, जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई हैं।

देहरा के एसपी मयंक चौधरी ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि फिलहाल युवक को “संदिग्ध” की श्रेणी में रखा गया है और उसे “जासूस” कहना अभी जल्दबाजी होगी। पुलिस ने युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 (BNS) के तहत मामला दर्ज किया है। युवक का मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, और आने वाली रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

साइबर सैल की टीम ने युवक के फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और व्हाट्सएप अकाउंट की बारीकी से जांच की है। उसकी फ्रेंड लिस्ट में पाकिस्तान के कई नागरिक शामिल पाए गए हैं। पुलिस को शक है कि हथियारों के साथ वायरल वीडियो या तो युवक ने खुद अपलोड किए हैं या फिर किसी और ने उसकी प्रोफाइल का इस्तेमाल किया है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि हथियार असली हैं या सिर्फ दिखावे के लिए इस्तेमाल किए गए थे।

जानकारी के अनुसार, युवक पहले कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था लेकिन उसने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। वर्तमान में वह एक निजी कंप्यूटर सैंटर से एमएस वर्ड और एमएस एक्सेल का कोर्स कर रहा था और साथ ही पार्ट टाइम कैटरिंग का काम भी कर रहा था। सुरक्षा एजेंसियों की नजर अब युवक की पूरी गतिविधियों पर है और आने वाले दिनों में उससे और पूछताछ की जा सकती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

राज्यपाल का बड़ा संदेश, बोले- अब सिर्फ डिग्री काफी नहीं, युवाओं को कौशल और रोजगार देने वाली शिक्षा जरूरी; पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय...

हिमाचल के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में कहा कि आज केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है। विश्वविद्यालयों को युवाओं को कौशल, रोजगार क्षमता, आत्मविश्वास, नवाचार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध करवाने पर जोर देना चाहिए।

Kangra: इंदौरा में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, 25 लाख से बनेगी धरवाल तक सड़क; 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ का सब स्टेशन...

इंदौरा में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक मलेंद्र राजन ने ताजवां से धरवाल वाया धुमलाहड़ सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। करीब 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के साथ क्षेत्र में 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ रुपये की लागत से मौकी विद्युत सब स्टेशन का निर्माण भी जारी है।

Kangra: धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर 15 दिवसीय योग शिविर का समापन, योग प्रशिक्षकों को किया सम्मानित; औषधीय पौधों का भी रोपण

धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुर्वेदिक विभाग रैत के तहत आयोजित 15 दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। इस दौरान योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया और आयुर्वेदिक औषधीय पौधों का रोपण भी किया गया।

Kangra: शाहपुर सिविल अस्पताल के नए भवन का काम जल्द पूरा करने के निर्देश, केवल सिंह पठानिया ने किया निरीक्षण; 12 करोड़ की लागत...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सिविल हॉस्पिटल शाहपुर के निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण किया। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे चार मंजिला भवन का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाकर भवन को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।