Kangra: सुजाता ने जीव विज्ञान में 99.78% परसेंटाइल के साथ जेआरएफ-नेट में 70वां रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

Date:

--Advertisement--

उपमंडल जवाली के अंतर्गत ढन गांव की सुजाता ने जीव विज्ञान विषय में जेआरएफ-नेट की परीक्षा पास की है। उन्होंने जीव विज्ञान में 99.78 परसेंटाइल हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर 70वां रैंक प्राप्त किया है। एनटीए द्वारा आयोजित जेआरएफ-नेट परीक्षा में 72,009 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। सुजाता की इस सफलता से न केवल उनके परिवार का नाम रोशन हुआ, बल्कि उन्होंने अपने क्षेत्र को भी गर्व महसूस कराया।

सुजाता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उनका कहना है कि उनके माता-पिता और शिक्षकों का समर्थन उनके लिए प्रेरणा स्रोत रहा। सुजाता के पिता, जो पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वाली में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता हैं, ने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया। वहीं उनकी माता, श्रीमती ज्योति मनकोटिया, जो गृहिणी हैं, ने भी उनका हौसला बढ़ाया।

सुजाता ने अपनी बारहवीं कक्षा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वाली से विज्ञान संकाय में उत्तीर्ण की थी। इस उपलब्धि के बाद, सुजाता का अगला कदम रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़ने का है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सुधीर शर्मा की विजिलेंस के सामने आज अहम पेशी, आय से अधिक संपत्ति मामले में पूछताछ से पहले बढ़ी हलचल; पढ़ें पूरी खबर

धर्मशाला से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार को विजिलेंस के सामने अहम पेशी होने जा रही है। जांच एजेंसी संपत्तियों, आय के स्रोतों और दस्तावेजों से जुड़े सवालों को लेकर उनसे पूछताछ कर सकती है। इस हाई-प्रोफाइल मामले पर पूरे प्रदेश की नजर बनी हुई है।

प्रियंका गांधी का मंडी दौरा अचानक रद्द, खराब मौसम बना वजह; अब CM करेंगे दयोरी स्कूल का उद्घाटन? पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का मंगलवार को मंडी के पधर स्थित दयोरी स्कूल आने का कार्यक्रम खराब मौसम के कारण रद्द हो गया है। 2023 की प्राकृतिक आपदा में तबाह हुए इस स्कूल को सरकार ने अब दोबारा तैयार कर दिया है। प्रियंका गांधी को स्कूल का उद्घाटन करना था, लेकिन कार्यक्रम रद्द होने के बाद अब मुख्यमंत्री के हाथों उद्घाटन की संभावना है।

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: सरकारी CBSE स्कूलों में जल्द होंगी शिक्षकों-प्रिंसिपलों की नियुक्तियां, जानें कोर्ट ने सरकार से क्या मांगा

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षकों और प्रिंसिपलों की नियुक्ति एवं तैनाती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने सरकार से स्कूलों में स्वीकृत और रिक्त पदों समेत पात्र अभ्यर्थियों की विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी है। वहीं, एक अन्य मामले में हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति में भेदभाव को संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन बताया है।

हिमाचल में MBBS छात्रों के लिए बड़ी राहत, अब 20 हजार रुपये कम होगी फीस; जानें नया नियम और किसे मिलेगी पूरी छूट

हिमाचल प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS करने वाले विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस में 20 हजार रुपये की राहत मिलेगी। अब पांचवें वर्ष में पूरी 40 हजार रुपये फीस के बजाय सिर्फ 20 हजार रुपये ट्यूशन फीस देनी होगी। वहीं BPL विद्यार्थियों से ट्यूशन फीस नहीं ली जाएगी और EWS के लिए 4 लाख रुपये से कम वार्षिक आय की शर्त लागू होगी।