Kangra: पहलगाम आतंकी हमले के बाद गग्गल एयरपोर्ट 72 घंटे के लिए बंद, पर्यटक और कारोबारी परेशान

Date:

--Advertisement--

भारतीय सेना द्वारा मंगलवार आधी रात को पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद बुधवार को गग्गल एयरपोर्ट की सभी सिविल विमान सेवाएं 72 घंटे के लिए रद्द कर दी गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर केंद्र द्वारा यह निर्णय लिया गया। इस फैसले के बाद गग्गल एयरपोर्ट में बुधवार को कोई भी पर्यटक गतिविधि नहीं दिखाई दी। एयरपोर्ट में आने वाली गाड़ियों की पुलिस द्वारा जांच की गई, और इसके बाद ही वाहन एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश कर पाए। यहां से सामान्यत: इंडिगो, स्पाइसजेट और एलायंस एयर की उड़ानें उपलब्ध रहती हैं, लेकिन अब 72 घंटे तक इनकी सेवाएं बंद रहेंगी। इसके कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों को अब निजी वाहनों से ही गग्गल एयरपोर्ट पहुंचना होगा। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पर्यटक हिमाचल प्रदेश का रुख कर रहे थे, ऐसे में इस फैसले का असर पर्यटन कारोबार पर भी पड़ सकता है।

गग्गल एयरपोर्ट के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि “भारतीय सेना द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक के बाद केंद्रीय आदेशों के तहत गग्गल एयरपोर्ट की सभी विमान सेवाओं को 72 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। यहां विमान सेवाओं की बहाली का निर्णय केंद्र सरकार द्वारा लिया जाएगा।”

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।