Solan: भंडारे में सेवा करते हुए गिरी जिंदगी की डोर, कुमारहट्टी में 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Date:

--Advertisement--

सोलन (हिमाचल प्रदेश): कुमारहट्टी में भंडारे के दौरान सेवा कर रहे एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान विनोद कुमार (40 वर्ष), निवासी गांव पड़गयानी, डाकघर कुमारहट्टी, जिला सोलन के रूप में हुई है। यह दुखद घटना उस समय घटी जब कुमारहट्टी चौक पर पिकअप यूनियन द्वारा एक भंडारे का आयोजन किया गया था और विनोद कुमार उसमें सेवा दे रहे थे।

Advertisement – HIM Live Tv

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विनोद कुमार आयोजन के दौरान लोगों को भोजन परोस रहे थे कि अचानक काम करते हुए बेहोश होकर गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धर्मपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही धर्मपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, धर्मपुर अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति को वहां लाया गया है, जिसकी मृत्यु हो चुकी है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मृतक की पहचान की और परिजनों से बातचीत की। विनोद कुमार के परिवारजन और उपस्थित लोगों ने घटना पर किसी भी तरह का शक जाहिर नहीं किया है।

प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि विनोद की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या के चलते हुई है। हालांकि, मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। वर्तमान में पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल युवा कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 13 पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड; जानें किस-किस पर गिरी गाज

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने अनुशासनहीनता और संगठन में निष्क्रियता के आरोप में 13 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें दो प्रदेश उपाध्यक्ष, आठ महासचिव और तीन सचिव शामिल हैं।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में ABVP-NSUI कार्यकर्ताओं के बीच जमकर भिड़ंत, बैनर-फ्लेक्स फाड़ने से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा; पुलिस ने दर्ज की क्रॉस...

धर्मशाला कॉलेज में ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच बैनर और फ्लेक्स फाड़ने को लेकर विवाद मारपीट तक पहुंच गया। घटना में कुछ छात्र मामूली रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: शाहपुर के अधिराज मनकोटिया बने कांगड़ा NSUI के जिला अध्यक्ष, नगरोटा बगवां की उम्मीदवार को 9 वोटों से हराया; केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अधिराज मनकोटिया जिला कांगड़ा NSUI के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने नगरोटा बगवां की ईकानतिका को 9 मतों से हराया। जीत के बाद रैत पहुंचने पर केवल सिंह पठानिया ने उनका भव्य स्वागत किया।

हिमाचल के स्कूल-कॉलेजों में छात्राएं कितनी सुरक्षित? 3 साल में शिक्षकों के खिलाफ छेड़छाड़ की 24 शिकायतें, 10 मामले गंभीर; कहीं POCSO तो कहीं...

हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों के दौरान स्कूल और कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों के खिलाफ छात्राओं से छेड़छाड़ की 24 शिकायतें सामने आई हैं। इनमें 10 मामले पॉक्सो एक्ट, यौन उत्पीड़न और बैड टच जैसे गंभीर आरोपों से जुड़े हैं। जानिए किन जिलों में कितने मामले दर्ज हुए और सरकार ने क्या कार्रवाई की।