Kangra: रिड़कमार महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने देखी विधानसभा कार्यवाही, उपमुख्यसचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया से की मुलाकात

Date:

--Advertisement--

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 45 विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा धर्मशाला (तपोवन) में सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही देखी। इस शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन राजनीतिक विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य श्री भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यप्रणाली को नज़दीक से समझा और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं जैसे प्रश्नकाल, शून्यकाल, और कानून निर्माण प्रक्रिया को देखा।

भ्रमण का मुख्य आकर्षण उपमुख्यसचेतक और शाहपुर के लोकप्रिय विधायक श्री केवल सिंह पठानिया से मुलाकात रहा। विद्यार्थियों ने उनके साथ बातचीत की और एक सामूहिक छायाचित्र लिया। छात्रों ने इस अनुभव को अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि यह उनकी समग्र शिक्षा और लोकतांत्रिक समझ के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

Advertisement – HIM Live Tv

इस अवसर पर सहायक आचार्य प्रोफेसर हाकम चंद, प्रोफेसर मनोज कुमार, प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह, और प्रोफेसर आशा मिश्रा भी छात्रों के साथ उपस्थित रहे।

विधानसभा की कार्यवाही देखने के अलावा, विद्यार्थियों ने धर्मशाला के शहीद स्मारक, संग्रहालय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भी भ्रमण किया। इस शैक्षणिक दौरे ने छात्रों को किताबों से बाहर की दुनिया को समझने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अनुभव लेने का अवसर प्रदान किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में ABVP का जोरदार प्रदर्शन, आर्य डिग्री कॉलेज का गेट बंद कर उठाए छात्रों के ये बड़े मुद्दे

नूरपुर में ABVP ने आर्य डिग्री कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर 25 से 30 प्रतिशत फीस बढ़ोतरी वापस लेने, छात्र संघ चुनाव बहाल करने, हॉस्टल छात्रों के लिए आरक्षित करने और नए कॉलेज भवन का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग उठाई।

Kangra: धर्मशाला में 22 अगस्त को बिजली को लेकर बड़ा अपडेट, इन इलाकों में रहेगा असर; यहां पढ़ें पूरी जानकारी

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 22 अगस्त को विद्युत लाइनों के रखरखाव के चलते मस्जिद के आसपास, मोहली और सरीन होटल के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली बाधित रहेगी।

Kangra: शाहपुर में कल बिजली रहेगी बंद, इस इलाके में पड़ेगा असर; यहां पढ़ें पूरी जानकारी

शाहपुर में 21 अगस्त को 250 केवीए झंगी ट्रांसफार्मर की मरम्मत और रखरखाव के चलते सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक झंगी व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी आपदा के 14 प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार, हर परिवार को 5,100...

शाहपुर की बोह घाटी में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 14 परिवारों की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रमुख व्यवसायी चौधरी सतीश कुमार आगे आए। उन्होंने प्रत्येक परिवार को 5,100 रुपये की आर्थिक राहत राशि प्रदान की।