Kangra: राज्य सरकार की नई खेल नीति से खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन: केवल सिंह पठानिया

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, धर्मशाला, 4 अक्टूबर – उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि राज्य सरकार की नई खेल नीति का उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पहल से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अधिक अवसर मिलेंगे।

शुक्रवार को रैत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अंडर-19 बालिकाओं की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल भावना के साथ खेलते हुए वे अपने स्कूल और प्रदेश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर पठानिया ने विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।

यह प्रतियोगिता 4 से 7 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें 11 जिलों और सरकाघाट व माजरा से दो स्पोर्ट्स होस्टल की 638 बालिकाएं हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल और हैंडबॉल में भाग लेंगी। इस अवसर पर एक भव्य मार्च पास्ट का आयोजन किया गया, जिसमें सोलन जिला प्रथम रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम ने भी सभी का मन मोह लिया। केवल सिंह पठानिया ने सोलन जिला को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

Advertise Here – Contact for Advertisement

इस कार्यक्रम में एसडीएम शाहपुर करतार चंद, उपनिदेशक उच्च शिक्षा कंचन जोशी, उपनिदेशक कृषि डॉ. राहुल कटोच, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा समेत कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: सत्येंद्र गौतम ने की धर्मशाला कॉलेज के पूर्व छात्र संगठन ‘संगम’ के आयोजन की सराहना, पूर्व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से स्मारक का उद्घाटन...

धर्मशाला कॉलेज के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत पूर्व छात्र संगठन ‘संगम’ के आयोजन की सत्येंद्र गौतम ने सराहना की। उन्होंने पूर्व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से स्मारक का उद्घाटन करवाने और राजनीतिक भाषणों के बजाय आपसी मिलन को प्राथमिकता देने को कार्यक्रम की खास बात बताया।

Kangra: शाहपुर में शहीद उत्तम राणा-प्रताप सिंह मेमोरियल प्रतियोगिता का समापन, कबड्डी में लिटिल फ्लावर और वॉलीबॉल में शाहपुर ने जीती ट्रॉफी

शाहपुर में शहीद उत्तम राणा और प्रताप सिंह मेमोरियल 21वीं वॉलीबॉल-कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। कबड्डी में लिटिल फ्लावर दुराना और नूरपुर, जबकि वॉलीबॉल में फतेहपुर और शाहपुर की टीमों ने खिताब जीते। समारोह में 10 खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

Kangra: शाहपुर में जानवी शर्मा का पहाड़ी गीत ‘जिंदड़िए’ रिलीज, पिता ने लिखे बोल तो बेटी ने दी अपनी आवाज

शाहपुर में उभरती गायिका जानवी शर्मा का नया पहाड़ी गीत ‘जिंदड़िए’ जारी हुआ। गीत के बोल उनके पिता जगदीश शर्मा ने लिखे हैं, जबकि जाह्नवी ने इसे अपनी आवाज दी है। समारोह में गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

हिमाचल में शुरू हुआ अनोखा डोंकी फार्म, 7 हजार रुपये लीटर तक बिकता है गधी का दूध; जानें क्यों है इतनी मांग

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के कंदरौर में 12 गधों के साथ डोंकी फार्म शुरू किया गया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने डेयरी कॉन्क्लेव-2026 के तहत इसका शुभारंभ किया। गधी का दूध 5 से 7 हजार रुपये प्रति लीटर तक बिकता है।