Mandi: एसपीयू मंडी ने घोषित किए शास्त्री, प्राक-शास्त्री और बीएससी बायोटेक के परिणाम – बीएससी में 100% रिजल्ट

Date:

--Advertisement--

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) मंडी ने बुधवार को शास्त्री, प्राक-शास्त्री और बीएससी (बायोटेक) पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह परीक्षाएं अप्रैल और मई 2025 में आयोजित की गई थीं। विश्वविद्यालय ने सभी परिणाम अपने आधिकारिक वेबसाइट के परीक्षा पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं। विद्यार्थी अपनी यूनिक यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगइन करके अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।

इस बार इन परीक्षाओं में हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा और लाहौल-स्पीति जिलों के सरकारी और निजी महाविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया था। शास्त्री पाठ्यक्रम की परीक्षा में कुल विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 196 छात्र सफल हुए। इस कोर्स का कुल परीक्षा परिणाम 92.90 प्रतिशत रहा।

वहीं, प्राक-शास्त्री पाठ्यक्रम में 101 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 81 छात्र सफल घोषित किए गए। इस पाठ्यक्रम का कुल परीक्षा परिणाम 80.20 प्रतिशत रहा।

बीएससी (बायोटेक) पाठ्यक्रम में कुल 38 विद्यार्थियों ने भाग लिया और खास बात यह रही कि सभी छात्र सफल घोषित हुए। इस तरह इस कोर्स का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जिसे विश्वविद्यालय ने उल्लेखनीय उपलब्धि बताया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार जो विद्यार्थी परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं, उन्हें रि-अपीयर परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। इसकी जानकारी संबंधित कॉलेजों को भेज दी गई है।

एसपीयू के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने परीक्षा में सफल होने वाले सभी छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और संस्थानों की बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था का नतीजा है। कुलपति ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

छात्र अपने परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.spumandi.ac.in पर जाकर परीक्षा पोर्टल में लॉगइन कर देख सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।