Shimla: शिमला में बड़ा विवाद: मंत्री पर केस के बाद अब स्थानीयों ने NHAI अधिकारियों पर दर्ज करवाई FIR, मामला बना क्रॉस केस

Date:

--Advertisement--

शिमला के भट्टाकुफर क्षेत्र में पांच मंजिला इमारत गिरने के बाद उत्पन्न विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ एनएचएआई अधिकारियों की शिकायत पर केस दर्ज होने के बाद अब स्थानीय निवासियों ने भी मोर्चा खोल दिया है। ढली थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर एनएचएआई के अधिकारियों अचल जिंदल और इंजीनियर योगेश के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। इन पर दुर्व्यवहार, रास्ता रोकने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप लगाए गए हैं।

पहले मामले में भट्टाकुफर क्षेत्र के आठ स्थानीय निवासी—अनिल कुमार, हेत राम ठाकुर, सुरेंद्र चौहान, केआर मेहता, अनिल वर्मा, सोहन ठाकुर, राजेश ठाकुर और अशोक राजटा—ने एक संयुक्त शिकायत दी। इसमें आरोप है कि 30 जून को एनएचएआई के प्रबंधक अचल जिंदल और इंजीनियर योगेश ने उनका रास्ता रोका और अपशब्द कहे। शिकायत में यह भी कहा गया है कि एनएचएआई की लापरवाही के चलते उनका घर खतरे में आ गया है और कॉलोनी में एक मकान पहले ही गिर चुका है।

दूसरे मामले में निहाल ठाकुर नामक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि अचल जिंदल और योगेश ने रास्ता रोकने के साथ-साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस शिकायत में बृज लाल, निशांत, चंदा देवी, रीना रपटा, चेतन चौहान, प्रदीप, अशोक राजटा और संजीव समेत कई अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि एनएचएआई द्वारा किए जा रहे फोरलेन निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती गई, जिसके कारण कई मकानों को नुकसान हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बार-बार आग्रह के बावजूद कटाव का कार्य नहीं रोका गया, जिससे उन्हें अपने घर खाली करने पड़े और रहने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई।

इससे पहले एनएचएआई के अधिकारी अचल जिंदल की ओर से दर्ज करवाई गई शिकायत में मंत्री अनिरुद्ध सिंह पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने 30 जून को भट्टाकुफर की माठू कॉलोनी में इमारत गिरने के बाद प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से कमरे में ले जाकर मारपीट की। घायल अधिकारी किसी तरह मौके से जान बचाकर भागे और स्वयं अपनी गाड़ी से आईजीएमसी अस्पताल पहुंचे। यह आरोप भी लगाया गया कि घटना के समय प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। हालांकि मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है और इसे राजनीति से प्रेरित बताया है।

अब यह मामला क्रॉस एफआईआर बन गया है, जहां एक तरफ मंत्री और उनके सहयोगियों के खिलाफ एनएचएआई अधिकारियों की शिकायत है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय निवासियों ने एनएचएआई अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ढली थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर लिए हैं और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वह हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ की जाएगी।

यह मामला अब न केवल प्रशासनिक और कानूनी दृष्टिकोण से बल्कि राजनीतिक रूप से भी संवेदनशील बन गया है। इमारत गिरने की घटना और उसके बाद सामने आए आरोप-प्रत्यारोपों ने पूरे क्षेत्र में हलचल पैदा कर दी है और प्रशासन पर भी सवाल उठे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कुल्लू की दिशा बैठक में कंगना रणौत का बड़ा फोकस, अब योजनाओं का सिर्फ बजट नहीं दिखेगा; अधिकारियों को जमीनी असर बताने के निर्देश

कुल्लू की दिशा बैठक में सांसद कंगना रणौत ने विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के बजट के साथ उनके वास्तविक असर और लाभार्थियों की संख्या की जानकारी देने को कहा।

Kangra: कांगड़ा में सड़क हादसों पर लगेगी लगाम? 11 जगहों पर ITMS, NH के खतरनाक जंक्शनों पर होगा बड़ा बदलाव; सांसद ने दिए ये...

कांगड़ा में सड़क हादसों को रोकने के लिए सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने सड़क सुरक्षा नियमों के सख्त पालन और जनजागरूकता पर जोर दिया। जिले में 11 स्थानों पर ITMS लगाए गए हैं और NH के दुर्घटना संभावित जंक्शनों को सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए गए।

हिमाचल के जंगलों से गांवों की कमाई तक, जायका प्रोजेक्ट ने बदली तस्वीर! 920 महिला स्वयं सहायता समूहों को मिला सहारा, हरित आवरण 30%...

हिमाचल में जायका प्रोजेक्ट के तहत सात जिलों के 920 स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा गया है। आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि वन संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं की आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण पर काम किया जा रहा है।

Kangra: इंदौरा BJP में फिर तेज हुई संगठन को मजबूत करने की कवायद, डमटाल मंडल की बैठक में पहुंचीं पूर्व विधायक रीता धीमान; बूथ...

इंदौरा के डमटाल मंडल की मासिक बैठक स्टार लाइट होटल में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व विधायक रीता धीमान और जिला प्रभारी सुरेश चंदेल मौजूद रहे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने पर चर्चा हुई।