Himachal: भाजपा का तीखा हमला: कानून व्यवस्था पर सवाल, पंचायती राज मंत्री और बंबर ठाकुर पर गंभीर आरोप

Date:

--Advertisement--

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कांग्रेस सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और अब सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुके हैं। नंदा ने कहा कि जब प्रदेश में अपराध और अराजकता इतनी बढ़ चुकी है और गृह विभाग की जिम्मेदारी खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास है, तो उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

कर्ण नंदा ने पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह पर एनएचएआई के एक अधिकारी के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि मंत्री और उनके छह साथियों ने मिलकर अधिकारी पर हमला किया, जो न केवल शर्मनाक है बल्कि लोकतंत्र की गरिमा के भी खिलाफ है। इस घटना के बाद संबंधित कर्मचारी यूनियन ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से हस्तक्षेप की मांग की, जिसके बाद गडकरी ने स्वयं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जवाब मांगा। नंदा ने कहा कि इसके बावजूद मंत्री पर केवल हल्की धाराओं में केस दर्ज किया गया, जिससे यह साफ होता है कि सरकार मंत्री को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके बाद मंत्री अनिरुद्ध सिंह बौखलाहट में बिना तर्क वाले बयान देने लगे।

भाजपा प्रवक्ता ने सवाल उठाया कि जब मंत्री स्वयं ही कानून को हाथ में लेंगे, तो आम जनता कैसे सुरक्षित महसूस करेगी? उन्होंने कहा कि यदि मंत्री को किसी बात की शिकायत थी, तो उन्हें कानून के तहत पुलिस में रिपोर्ट करनी चाहिए थी, न कि खुद न्याय करने की कोशिश करनी चाहिए थी। एनएचएआई अधिकारी भी एक सामान्य नागरिक हैं, जिनके परिवार में बच्चे और बुजुर्ग हैं। भारत का कानून किसी को मारपीट की अनुमति नहीं देता।

कर्ण नंदा ने कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर भी निशाना साधते हुए उन्हें “राजनीतिक नाटक करने वाला” बताया। उन्होंने कहा कि यह संयोग नहीं है कि हर बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बिलासपुर आगमन से पहले या दौरान ही बंबर ठाकुर पर हमले होते हैं। नंदा ने आरोप लगाया कि ठाकुर खुद हमले की साजिश रचते हैं और शूटर्स को हायर कर सहानुभूति प्राप्त करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब इस तरह की नौटंकी को पहचानने लगी है और उनके बहकावे में नहीं आएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में बिलासपुर में जो धरना प्रदर्शन हुआ, वह पूरी तरह भाजपा अध्यक्ष के दौरे को बाधित करने की साजिश थी। बंबर ठाकुर ने जानबूझकर डीसी ऑफिस के पास उसी समय धरना दिया, जब नड्डा का काफिला वहां से गुजर रहा था। नंदा ने यह भी आरोप लगाया कि ठाकुर ने प्रदर्शन के दौरान एक वर्दीधारी पुलिस अधिकारी के साथ धक्का-मुक्की की, जो कानून का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि अगर ठाकुर सत्ता पक्ष में नहीं होते, तो अब तक जेल में होते।

कर्ण नंदा ने कांग्रेस पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेता अपने पद और ताकत का गलत इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि बंबर ठाकुर पर सख्त धाराओं में केस दर्ज किया जाए और उचित कार्रवाई की जाए। अंत में उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री प्रदेश की कानून व्यवस्था को नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और जिम्मेदारी भाजपा को सौंप देनी चाहिए, जो कानून व्यवस्था बहाल करने में पूरी तरह सक्षम है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।