Bilaspur: “98 साल के पिता को पीठ पर उठाकर बेटे ने पूरा किया बाबा बालक नाथ का सपना, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल”

Date:

--Advertisement--

जहां आज की तेज़ रफ्तार वाली जिंदगी में कई बुजुर्ग अपने बच्चों से उपेक्षा का दर्द झेलते हैं, वहीं गगरेट उपमंडल के गांव लुहारली के कुलजस राय ने समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। कुलजस राय ने अपने 98 वर्षीय पिता गुरदास राम को पीठ पर उठाकर बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में दर्शन करवाए।

गुरदास राम उम्र के इस पड़ाव पर चलने-फिरने में असमर्थ हैं, लेकिन उनके बेटे ने वर्षों पुरानी उनकी इच्छा को पूरा करने का संकल्प लिया। कठिन रास्तों और भीड़भाड़ के बीच कुलजस राय ने अपने पिता को पीठ पर उठाए रखा और पूरे श्रद्धा भाव से बाबा बालक नाथ के चरणों में शीश नवाया। यह भावुक दृश्य वहां मौजूद श्रद्धालुओं के लिए भी प्रेरणा बन गया।

कुलजस राय के भाई गुलशन राय ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से बाबा बालक नाथ के दर्शन करने की इच्छा रखते थे। उम्र और स्वास्थ्य बाधक थे, लेकिन परिवार ने मिलकर यह तय किया कि पिता की इच्छा हर हाल में पूरी की जाएगी।

कुलजस राय का यह कृत्य आज के समाज के लिए संदेश है कि माता-पिता की सेवा से बड़ा धर्म कोई नहीं। यह घटना न केवल बेटे के प्रेम और कर्तव्य का उदाहरण है, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए भी सीख है कि अपने वृद्ध माता-पिता का सम्मान करना, उनकी इच्छाओं को समझना और उन्हें पूरा करने का प्रयास करना हमारा नैतिक दायित्व है।

श्रद्धालुओं ने कुलजस राय की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे सच्ची श्रद्धा और संस्कारों का प्रतीक बताया। यह घटना साबित करती है कि जब संकल्प मजबूत हो और दिल में माता-पिता के लिए सच्चा प्रेम हो, तो उम्र और परिस्थितियां भी कोई बाधा नहीं बन सकतीं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांग्रेस सरकार पर भाजपा का बड़ा हमला, विश्व चक्षु बोले- चार साल में हिमाचल को मिली सिर्फ महंगाई और शून्य विकास

भाजपा मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर महंगाई बढ़ाने और विकास कार्यों को रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनता आने वाले चुनावों में सरकार को जवाब देगी।

Kangra: शाहपुर के ढोली गांव में वर्षों बाद शुरू हुआ रास्ते का निर्माण, 68 साल से इंतजार कर रहे ग्रामीणों ने विधायक का जताया...

शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर-5 चंदरूण के ढोली गांव में वर्षों से लंबित रास्ते का निर्माण शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का आभार जताते हुए कहा कि 68 साल से पक्के रास्ते का इंतजार था।

Himachal: कृपाण नहीं उतारने पर ऊना की अभ्यर्थी पटवारी परीक्षा से बाहर, SGPC ने जताया कड़ा ऐतराज; दोबारा परीक्षा की मांग

हिमाचल पटवारी भर्ती परीक्षा में ऊना की जसविंदर कौर को कृपाण नहीं उतारने के कारण परीक्षा में बैठने से रोक दिया गया। SGPC अध्यक्ष ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और अभ्यर्थी को दोबारा परीक्षा का अवसर देने की मांग की है

Hamirpur: छुट्टी पर घर आए BSF जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, अगले दिन लौटना था ड्यूटी पर; परिवार पर टूटा दुखों...

हमीरपुर के कोहलवीं निवासी बीएसएफ जवान विक्रम दत्त का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वह छुट्टी पर घर आए थे और अगले दिन ड्यूटी पर लौटने वाले थे। पांच महीने पहले उनके पिता का भी निधन हुआ था।