Shimla: शिमला से लापता हुई 15 साल की किशोरी, घर छोड़ गई सुसाइड से जुड़ा पत्र, मोबाइल भी रखा घर पर

Date:

--Advertisement--

शिमला के संजौली इलाके से रामपुर की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। किशोरी अपने परिवार के साथ शिमला में रह रही थी और अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों के अनुसार, लड़की घर पर एक पत्र छोड़कर गई है, जिसके बाद चिंता और भी बढ़ गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश तेज कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में लापता लड़की की बड़ी बहन ने बताया कि 4 जनवरी को दोपहर करीब 3 बजे उनकी 15 वर्षीय बहन संजौली स्थित घर से बिना किसी स्पष्ट कारण के बाहर गई थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। घर से निकलते समय उसने अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ दिया था और अपने साथ करीब एक हजार रुपये नकद लेकर गई थी।

परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया कि किशोरी ने घर पर एक पत्र छोड़ा है, जिसमें उसने वापस न आने की बात लिखी है। पत्र में आत्महत्या से जुड़े विचारों का भी जिक्र होने की बात सामने आई है, जिसके चलते परिवार की चिंता और बढ़ गई है। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहरण का केस दर्ज कर लिया है और किशोरी की तलाश के लिए विभिन्न टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द किशोरी का पता लगाया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।