Big Update: Solan Panchayat Elections 2026 के लिए Polling Booth List जारी, जानिए आपके गांव का मतदान केंद्र कहां है।

Date:

--Advertisement--

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 2026 को लेकर जिला सोलन से बड़ी खबर सामने आई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने विकास खण्ड सोलन के तहत मतदान केन्द्रों में आंशिक संशोधन के बाद उनकी अंतिम सूची जारी कर दी है। इस निर्णय के बाद अब मतदाताओं को अपने-अपने मतदान केंद्रों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी, जिससे चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सकेगा।

प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायत जौणाजी के वार्ड नम्बर 1 कनाह बजनाल और वार्ड नम्बर 5 फ्लाई के लिए राजकीय उच्च पाठशाला कनाह बजनाल, वार्ड नम्बर 2 जौणामार्ड, वार्ड नम्बर 3 पनेवा और वार्ड नम्बर 4 डयारग बुघार के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौणाजी तथा वार्ड नम्बर 6 पनोग दामकड़ी और वार्ड नम्बर 7 मनुह के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला कनाह बजनाल को मतदान केंद्र बनाया गया है। इसी तरह ग्राम पंचायत मशीवर में वार्ड नम्बर 1 लुगासन सिहारड़ी और वार्ड नम्बर 2 कढारी खुर्द के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला रावी बस्सी, वार्ड नम्बर 3 लायण कोटला के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोटला तथा वार्ड नम्बर 4 मशीवर और वार्ड नम्बर 5 शिंगर के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय मशीवर को मतदान केंद्र निर्धारित किया गया है।

ग्राम पंचायत सेर बनेड़ा के वार्ड नम्बर 1 नेहर कलां और वार्ड नम्बर 5 बागड़ के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोटला, वार्ड नम्बर 2 और 3 के लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला बागड़ तथा वार्ड नम्बर 4 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला बागड़ तय किया गया है। ग्राम पंचायत सन्होल में वार्ड नम्बर 1, 2, 3, 6 और 7 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला टटूल तथा वार्ड नम्बर 4 और 5 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला गलानग मतदान केंद्र होंगे। ग्राम पंचायत धरोट में वार्ड नम्बर 1 और 3 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला धरोट, वार्ड नम्बर 2 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुग्गाघाट, वार्ड नम्बर 4 के लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला आंजी और वार्ड नम्बर 5 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला आंजी निर्धारित किया गया है।

ग्राम पंचायत अन्हेच, भोजनगर, नेरी कलां, डांगरी, तोप की बेड़, शडियाणा, पट्टा बरावरी, जाडली, हरिपुर, कक्कड़हट्टी, भारती, जाबल झमरोट, चामत भड़ेच, चेवा, कोरों, काबा कलां, शमरोड़, ओच्छघाट, नौणी मझगांव, रणों, देवठी, सुल्तानपुर, बडोग, बोहली, सेरी, कोठों, सलोगड़ा, शामती, आंजी, सपरुन, पडग, बसाल, मनसार और धार बखुना पंचायतों के लिए भी अलग-अलग वार्डों के अनुसार राजकीय स्कूलों, पंचायत भवनों, आंगनवाड़ी केंद्रों, महिला मंडल भवनों और सामुदायिक भवनों को मतदान केंद्र बनाया गया है। हर पंचायत में इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि मतदाताओं को अपने क्षेत्र के नजदीक ही मतदान की सुविधा उपलब्ध हो।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह संशोधन प्राप्त सुझावों और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। अब इन सभी मतदान केंद्रों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है और चुनाव प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

राज्यपाल का बड़ा संदेश, बोले- अब सिर्फ डिग्री काफी नहीं, युवाओं को कौशल और रोजगार देने वाली शिक्षा जरूरी; पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय...

हिमाचल के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में कहा कि आज केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है। विश्वविद्यालयों को युवाओं को कौशल, रोजगार क्षमता, आत्मविश्वास, नवाचार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध करवाने पर जोर देना चाहिए।

Kangra: इंदौरा में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, 25 लाख से बनेगी धरवाल तक सड़क; 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ का सब स्टेशन...

इंदौरा में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक मलेंद्र राजन ने ताजवां से धरवाल वाया धुमलाहड़ सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। करीब 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के साथ क्षेत्र में 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ रुपये की लागत से मौकी विद्युत सब स्टेशन का निर्माण भी जारी है।

Kangra: धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर 15 दिवसीय योग शिविर का समापन, योग प्रशिक्षकों को किया सम्मानित; औषधीय पौधों का भी रोपण

धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुर्वेदिक विभाग रैत के तहत आयोजित 15 दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। इस दौरान योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया और आयुर्वेदिक औषधीय पौधों का रोपण भी किया गया।

Kangra: शाहपुर सिविल अस्पताल के नए भवन का काम जल्द पूरा करने के निर्देश, केवल सिंह पठानिया ने किया निरीक्षण; 12 करोड़ की लागत...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सिविल हॉस्पिटल शाहपुर के निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण किया। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे चार मंजिला भवन का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाकर भवन को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।