Solan: बड़ी खबर! 9 मई को सोलन में लगेगी National Lok Adalat, ऐसे निपटाएं अपने केस बिना खर्च और सजा के

Date:

--Advertisement--

सोलन जिले के लोगों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। जिला एवं सत्र न्यायालय सोलन परिसर के साथ-साथ कण्डाघाट, अर्की, कसौली और नालागढ़ न्यायालय परिसरों में 9 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के सचिव प्रशांत सिंह नेगी ने दी। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का निपटारा आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति अपने मामले का निपटारा राष्ट्रीय लोक अदालत में करवाना चाहता है, वह 9 मई 2026 से पहले जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय सोलन या जिले के किसी भी न्यायालय में सादे कागज पर आवेदन कर सकता है। इसके अलावा, जिस अदालत में मामला पहले से विचाराधीन है, वहां भी आवेदन दिया जा सकता है।

प्रशांत सिंह नेगी के अनुसार, इस लोक अदालत में आपराधिक कम्पाउंडेबल मामले, चेक बाउंस, वाहन चालान, धन वसूली जैसे मामलों की सुनवाई की जाएगी। इसके साथ ही सड़क दुर्घटना क्लेम, श्रम विभाग से जुड़े मामले, बिजली-पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण, वेतन-भत्ते और सेवानिवृत्ति से जुड़े मामलों का भी निपटारा किया जाएगा। खास बात यह है कि जो मामले अभी तक अदालत में दायर नहीं हुए हैं, उन्हें भी लोक अदालत में सुलझाया जा सकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि लोक अदालत में समय और पैसे दोनों की बचत होती है, साथ ही किसी भी तरह का न्यायालय शुल्क नहीं लगता। पुराने मामलों में जमा कोर्ट फीस भी वापस मिल जाती है और इसमें किसी पक्ष को सजा नहीं दी जाती। वाहन चालान के मामलों में लोग वर्चुअल कोर्ट की वेबसाइट के जरिए भी भुगतान कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 01792-220713 या टोल फ्री हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर शाहपुर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने सैनिकों संग किया नमन

शाहपुर में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता हवलदार गर्ज सिंह का सम्मान किया गया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।

Solan: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।