Solan: सोलन में वित्तीय समावेशन संतृप्ति कार्यक्रम आयोजित, संजय मल्होत्रा ने दी उपभोक्ताओं को जागरूकता की जानकारी

Date:

--Advertisement--

सोलन, 14 सितंबर 2025: भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सोलन में पंजाब नेशनल बैंक द्वारा आयोजित वित्तीय समावेशन संतृप्ति कार्यक्रम में कहा कि वित्तीय समावेशन की पूर्णता के लिए बैंकों और उपभोक्ताओं के मध्य सहयोग एवं समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता और समावेशन एक-दूसरे के पूरक हैं, और भारतीय रिज़र्व बैंक यह सुनिश्चित कर रहा है कि हर नागरिक वित्तीय रूप से साक्षर हो और अपने धन को सुरक्षित रख सके।



कार्यक्रम में उन्होंने देश और प्रदेश में बैंकिंग सुविधाओं की उपलब्धता और री-केवाईसी की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 500 जनसंख्या वाले प्रत्येक गांव के 5 किलोमीटर के दायरे में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया गया है। गवर्नर ने कहा कि देश में लगभग 250 करोड़ बैंक खाते खुल चुके हैं और उपभोक्ताओं को अपने बैंक खातों का री-केवाईसी अवश्य करवाना चाहिए।



संजय मल्होत्रा ने डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव, जन सुरक्षा योजनाओं और प्रमुख वित्तीय योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैंकों द्वारा उपभोक्ताओं तक वित्तीय योजनाओं और सुरक्षा उपायों की जानकारी पहुँचाने के लिए प्रदेश में अब तक 2361 शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।

कार्यक्रम में सोलन जिले के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दावा चेक प्रदान किए गए। साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा आयोजित उत्पाद प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंध निदेशक अशोक चन्द्र ने उपस्थित लोगों को वित्तीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और री-केवाईसी में सहायता प्रदान की।


इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, उपायुक्त सोलन, अतिरिक्त उपायुक्त, विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना और उन्हें सुरक्षित बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना बताया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, मंडी का संकन गार्डन जलमग्न; सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद मंडी के ऐतिहासिक इंदिरा मार्कीट स्थित संकन गार्डन में करीब डेढ़ फुट पानी भर गया। नाली में कचरा फंसने से ड्रेनेज बाधित हुआ, जिसे नगर निगम की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बहाल किया। वहीं सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

Kangra: शाहपुर में 24 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, सात दिनों तक गूंजेगी प्रभु की महिमा; आरती के बाद भंडारे की व्यवस्था

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में 24 से 30 अगस्त तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन शाम 6 से रात 9 बजे तक होगी और आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी।

अंब में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर बोनट पर गिरे दंपति और 7 साल का बेटा; बच्चा गंभीर घायल

अंब-ऊना मार्ग के प्रताप नगर में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर में दंपति और उनका 7 वर्षीय बेटा घायल हो गया। टक्कर के बाद तीनों उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे। बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।