Mandi: सरकाघाट – कृत्रिम गर्भाधान तकनीक से पशुपालकों को बढ़ रहा लाभ

Date:

--Advertisement--

सरकाघाट, 14 सितंबर 2025: मंडी जिले के सरकाघाट में पशुपालन विभाग द्वारा चलाए जा रहे त्वरित नस्ल सुधार कार्यक्रम (Accelerated Breed Improvement Program) के तहत लिंग वर्गीकृत वीर्य (Sex-Sorted Semen) तकनीक से कृत्रिम गर्भाधान में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इससे बछियों की जन्म दर बढ़ रही है और दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक लाभ मिल रहा है।



सरकाघाट उपमण्डल के भुपिंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने 22 गायों पर यह तकनीक अपनाई, जिनमें से 6 ने बछियों को जन्म दिया। इस प्रक्रिया से उनकी प्रतिमाह आय लगभग एक लाख रुपए तक बढ़ गई है। भुपिंद्र ने बताया कि वे जर्सी, होल्सटीन, साहिवाल और गिर नस्ल की गायों से दैनिक 100 किलो से अधिक दूध उत्पादन कर रहे हैं और स्थानीय बाजार में बेचकर अच्छी आमदनी कमा रहे हैं।

पशुपालन विभाग के प्रभारी चिकित्सक डॉ. राजिन्दर सिंह जस्वाल ने कहा कि इस तकनीक के माध्यम से सिर्फ “एक्स-एक्स” क्रोमोसोम वाले वीर्य का उपयोग कर बछियों की जन्म दर 90 से 95 प्रतिशत तक बढ़ाई जा रही है। विभाग की ओर से मात्र 250 रुपए में दो टीके उपलब्ध कराए जाते हैं, और यदि बछिया न पैदा हो तो राशि का हिस्सा वापस किया जाता है।



उन्होंने बताया कि इस योजना से न केवल पशुपालक आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं, बल्कि बेसहारा पशुओं की समस्या भी कम हो रही है। इसके अलावा विभाग नियमित टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, डी-वॉर्मिंग, नैदानिक जांच, उपचार और आवश्यकतानुसार कृत्रिम गर्भाधान जैसी सेवाएं प्रदान कर रहा है।

सरकाघाट के पशुपालक भुपिंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना किसानों और दुग्ध उत्पादकों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, मंडी का संकन गार्डन जलमग्न; सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद मंडी के ऐतिहासिक इंदिरा मार्कीट स्थित संकन गार्डन में करीब डेढ़ फुट पानी भर गया। नाली में कचरा फंसने से ड्रेनेज बाधित हुआ, जिसे नगर निगम की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बहाल किया। वहीं सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

Kangra: शाहपुर में 24 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, सात दिनों तक गूंजेगी प्रभु की महिमा; आरती के बाद भंडारे की व्यवस्था

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में 24 से 30 अगस्त तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन शाम 6 से रात 9 बजे तक होगी और आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी।

अंब में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर बोनट पर गिरे दंपति और 7 साल का बेटा; बच्चा गंभीर घायल

अंब-ऊना मार्ग के प्रताप नगर में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर में दंपति और उनका 7 वर्षीय बेटा घायल हो गया। टक्कर के बाद तीनों उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे। बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।