Himachal: हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, घुमारवीं व बरमाणा पुलिस ने पकड़ी चरस की खेप

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर/घुमारवीं। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। घुमारवीं और बरमाणा थाना पुलिस ने कुल मिलाकर डेढ़ किलो से अधिक चरस बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घुमारवीं में 1 किलो 30 ग्राम चरस बरामद

रविवार देर शाम घुमारवीं पुलिस थाना टीम ने बलोह टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी (नंबर HR 72 2992) को रोककर तलाशी ली। जांच में गाड़ी से 1 किलो 30 ग्राम चरस बरामद हुई।
गाड़ी में सवार हरियाणा के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान संदीप (37) पुत्र राम करण निवासी शास्त्री नगर, गनौर, सोनीपत व प्रवीण (35) पुत्र सत्यवान निवासी गनौर, जिला सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना घुमारवीं में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बरमाणा में नेपाली युवक से 505.48 ग्राम चरस बरामद

दूसरी ओर, बरमाणा पुलिस ने नालग हनुमान मंदिर के पास गश्त के दौरान एक नेपाली युवक के बैग से 505.48 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस के अनुसार, आरोपी मंदिर के पास बने सीमेंट पैराफिट पर अकेले बैठा था और पुलिस को देखकर घबरा गया। तलाशी लेने पर उसके बैग से चरस बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना बरमाणा में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस की सख्ती जारी

डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने पुष्टि करते हुए कहा कि जिला पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार मुहिम चला रही है। ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे नशे के कारोबार में लिप्त लोगों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म किया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, मंडी का संकन गार्डन जलमग्न; सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद मंडी के ऐतिहासिक इंदिरा मार्कीट स्थित संकन गार्डन में करीब डेढ़ फुट पानी भर गया। नाली में कचरा फंसने से ड्रेनेज बाधित हुआ, जिसे नगर निगम की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बहाल किया। वहीं सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

Kangra: शाहपुर में 24 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, सात दिनों तक गूंजेगी प्रभु की महिमा; आरती के बाद भंडारे की व्यवस्था

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में 24 से 30 अगस्त तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन शाम 6 से रात 9 बजे तक होगी और आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी।

अंब में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर बोनट पर गिरे दंपति और 7 साल का बेटा; बच्चा गंभीर घायल

अंब-ऊना मार्ग के प्रताप नगर में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर में दंपति और उनका 7 वर्षीय बेटा घायल हो गया। टक्कर के बाद तीनों उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे। बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।