Solan: चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर स्कूल वैन समेत तीन गाड़ियों की टक्कर, कोई घायल नहीं

Date:

--Advertisement--

चंडीगढ़-शिमला नैशनल हाईवे 5 पर न्यू बस स्टैंड के पास डीएवी स्कूल के नजदीक सोमवार सुबह एक छोटा हादसा हुआ। इस हादसे में तीन गाड़ियां शामिल थीं, जिनमें एक स्कूल वैन भी थी। राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं आई, हालांकि तीनों गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक गाड़ी स्कूल के बच्चों को उतारने के लिए सड़क किनारे रुकी हुई थी।

पीछे से आ रही दूसरी गाड़ी ने एहतियात बरतते हुए कुछ दूरी पर रुक गई, लेकिन तेज गति से आ रही स्कूल वैन ने उस गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद, पीछे से एक और गाड़ी ने वैन को टक्कर मार दी। इस हादसे में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्कूल वैन चालकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर फुटबॉल अकादमी का शानदार प्रदर्शन! जिला स्तरीय मिंजर मेले में U-17 टीम ने जीता सिल्वर मेडल, खिलाड़ियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान;...

जिला स्तरीय निंजर मेले की फुटबॉल प्रतियोगिता में शाहपुर फुटबॉल अकादमी की अंडर-17 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। खिलाड़ियों ने अपनी जीत की खुशी में ट्रॉफी अकादमी संयोजक राकेश चौहान को भेंट की।

Kangra: हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 3,378 PGT पद खाली! RTI में बड़ा खुलासा, सबसे ज्यादा शिक्षक कांगड़ा में कम

RTI से खुलासा हुआ है कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में PGT के 3,378 पद रिक्त हैं। सबसे अधिक 629 पद कांगड़ा जिले में खाली हैं, जबकि PGT (IP) के 984 पद भी रिक्त बताए गए हैं।

Kangra: नूरपुर में नशा तस्करों पर बड़ा वार! CIA टीम ने 10.28 ग्राम चिट्टे के साथ युवक को दबोचा

नूरपुर पुलिस की CIA टीम ने कंडवाल क्षेत्र में गश्त के दौरान 10.28 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: नूरपुर पुलिस का अवैध खनन पर बड़ा एक्शन! 5 ट्रैक्टरों पर कार्रवाई, JCB जब्त, मचा हड़कंप

नूरपुर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौरा क्षेत्र में तीन ट्रैक्टरों का चालान, एक जेसीबी जब्त और रेहन व गंगथ में दो अन्य ट्रैक्टरों पर भी कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।