Sirmaur: सिरमौर में बड़ा खुलासा, पंप हाउस से मोटर और कॉपर केबल चुराने वाला गैंग पकड़ा, कई राज्यों में छिपे थे आरोपी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में जल शक्ति विभाग की लिफ्ट इरिगेशन योजनाओं से मोटर, कॉपर केबल और अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। इस मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से 3 को हाल ही में पकड़ा गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने हिमाचल के साथ-साथ हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी दबिश दी।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नाहन में 28 फरवरी को जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत में बताया गया था कि मालोंवाला भुड़, कून और खजूरना स्थित पंप हाउसों से मोटरें, गेट वाल्व, कॉपर केबल और पाइप फिटिंग का सामान चोरी हो गया है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिरमौर और डीएसपी के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। इस टीम में साइबर सेल, क्यूआरटी और गुप्त सूत्रों की मदद ली गई। पुलिस के अनुसार आरोपी वारदात के बाद लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे और लोकेशन ट्रैक होने से बचने के लिए अपने मोबाइल फोन भी बंद रखे हुए थे।

पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर यमुनानगर, जगाधरी, बिलासपुर, मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश), ताजेवाला, छछरोली और प्रताप नगर जैसे कई स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने अलग-अलग दिनों में पंप हाउसों को निशाना बनाकर कॉपर वायर, टूल, एटीएस स्टार्टर, गेट वाल्व, 3 फेज 3 एचपी की 5 मोटरें और 5 एचपी की एक मोटर चोरी की थी।

पुलिस ने 17 मार्च को अर्पण, विशाल और सुलेमान को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य आरोपियों को पहले ही पकड़ा जा चुका था। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में प्रिंस कुमार (19), गगन (21), सुलेमान उर्फ गोला (20), विशाल उर्फ गाफू (23) और अर्पण (21) शामिल हैं, जो हिमाचल और हरियाणा के अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित हैं।

एसपी सिरमौर एनएस नेग ने बताया कि आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं, चोरी का सामान कहां बेचा गया और वारदात को अंजाम देने के लिए किस वाहन का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि मामले में आगे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।