Big Crackdown in Sirmaur: 3 महीने में 75 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को साल 2026 की पहली तिमाही में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी से 31 मार्च 2026 के बीच एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 49 मामले दर्ज किए गए और 75 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

इस दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में पकड़े गए आरोपियों के पास से कुल 2.375 किलोग्राम नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। बरामद मादक पदार्थों में 379.59 ग्राम अफीम, 136.88 ग्राम हेरोइन और 11.163 किलोग्राम चूरा पोस्त शामिल है। इसके अलावा पुलिस ने 16,293 कैप्सूल और 4,905 नशीली गोलियां भी जब्त की हैं। कार्रवाई के दौरान आरोपियों से 53,590 रुपये की नकदी भी बरामद की गई है।

सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एन. एस. नेगी ने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन मामलों में शामिल अपराधियों की करोड़ों रुपये की संपत्ति और लाखों रुपये की नकदी भी जब्त की गई है, जो इस अभियान की गंभीरता को दर्शाता है।

एसपी नेगी ने बताया कि 2026 की पहली तिमाही में मिली यह सफलता काफी अहम है। उन्होंने कहा कि 49 एफआईआर दर्ज कर 75 लोगों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान में सहयोग करें और नशा तस्करों के बारे में जानकारी पुलिस के साथ साझा करें, ताकि युवा पीढ़ी को नशे के जाल से बचाया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज ने कारगिल विजय दिवस पर रैत में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सेनानी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Kullu: कुल्लू में रहस्यमयी मौत! सड़क किनारे घायल मिले जल शक्ति विभाग के JE ने AIIMS में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया हत्या का...

कुल्लू में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया की एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क किनारे गंभीर घायल मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Kangra: मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान: बोह आपदा पीड़ितों को मिलेगा ₹8.50 लाख तक का राहत पैकेज, जमीन और मुफ्त राशन भी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए ₹7.50 लाख, घरेलू सामान के लिए ₹1 लाख, मुफ्त राशन, किराया सहायता और जरूरतमंदों को सरकारी भूमि उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया है।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर शाहपुर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने सैनिकों संग किया नमन

शाहपुर में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता हवलदार गर्ज सिंह का सम्मान किया गया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।