Big Fraud Exposed: 14 लाख में खरीदी स्कॉर्पियो निकली चोरी की, फर्जी RC से हुआ बड़ा खेल

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर जिले में सेकेंड हैंड गाड़ियों की खरीद-फरोख्त के नाम पर एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। एक कथित कार डीलर ने एक व्यक्ति को चोरी की स्कॉर्पियो गाड़ी असली बताकर बेच दी और करीब 14 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता अशोक कुमार, निवासी कोठी (तहसील घुमारवीं), ने बताया कि उन्होंने दिसंबर 2025 में अराफात हुसैन नाम के एक व्यक्ति से काले रंग की स्कॉर्पियो (HP 24 E-5472) खरीदने का सौदा किया था। आरोपी बिलासपुर में सेकेंड हैंड गाड़ियों का कारोबार करता है। दोनों के बीच यह सौदा 14 लाख रुपये में तय हुआ था। अशोक कुमार के अनुसार, 28 दिसंबर 2025 को उन्होंने अपने मित्र अभिषेक की मौजूदगी में आरोपी को 3 लाख रुपये नकद दिए थे।

बाकी रकम के लिए उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक (एम्स शाखा, बिलासपुर) से करीब साढ़े 11 लाख रुपये का लोन लिया। इसके बाद 13 जनवरी 2026 को आरोपी के कहने पर उन्होंने साढ़े 10 लाख रुपये एचडीएफसी बैंक के एक खाते में ट्रांसफर कर दिए।

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब 28 फरवरी को शिमला पुलिस ने उक्त वाहन की जांच की। जांच में सामने आया कि यह स्कॉर्पियो पंजाब के अमृतसर से चोरी की गई थी। आगे की जांच में पता चला कि गाड़ी का इंजन और चेसिस नंबर पूरी तरह फर्जी थे और इसके साथ दी गई आरसी भी नकली थी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने सुनियोजित तरीके से फर्जी दस्तावेजों के जरिए उसे ठगा है।

मामले की पुष्टि करते हुए बिलासपुर के एसपी संदीप धवल ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस धोखाधड़ी के हर पहलू की गहन जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: इंदौरा में खैर की लकड़ी की बड़ी खेप पकड़ी, 2 वाहनों से 84 मौछे बरामद; 9 लोगों पर केस दर्ज

इंदौरा में पुलिस ने खैर की लकड़ी के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से 84 मौछे बरामद किए। पुलिस ने इनोवा और बिना नंबर की पिकअप के साथ इलेक्ट्रिक कटर, 10 बैटरियां और 3 चेन कब्जे में ली हैं। मामले में 9 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।