Big Devotee Rush: श्री नयना देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, एक दिन में 30 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Date:

--Advertisement--

विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में रविवार को आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। छुट्टी का दिन होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आंकड़ों के मुताबिक, एक ही दिन में करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में पहुंचकर दर्शन किए और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।

मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खुलते ही दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया था। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों से बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंचे। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तों की जयकारों से गूंजता रहा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों ने पूरी व्यवस्था संभाल रखी थी। श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से लाइनों में दर्शन कराए गए ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। दोपहर की आरती के बाद जब भीड़ और बढ़ी, तो सुरक्षा कर्मियों ने श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे समूहों में विभाजित कर दर्शन करवाए।

मंदिर के पुजारी लक्की शर्मा ने बताया कि रविवार होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं को सुचारू रूप से दर्शन करवाने के लिए हर जरूरी इंतजाम किए गए हैं। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंजाब की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं ने मंदिर के मुख्य और निकासी द्वार पर लंगर की व्यवस्था की। गर्मी से राहत देने के लिए नींबू पानी और जलजीरा भी वितरित किया गया, जिससे भक्तों को काफी राहत मिली।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज ने कारगिल विजय दिवस पर रैत में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सेनानी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Kullu: कुल्लू में रहस्यमयी मौत! सड़क किनारे घायल मिले जल शक्ति विभाग के JE ने AIIMS में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया हत्या का...

कुल्लू में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया की एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क किनारे गंभीर घायल मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Kangra: मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान: बोह आपदा पीड़ितों को मिलेगा ₹8.50 लाख तक का राहत पैकेज, जमीन और मुफ्त राशन भी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए ₹7.50 लाख, घरेलू सामान के लिए ₹1 लाख, मुफ्त राशन, किराया सहायता और जरूरतमंदों को सरकारी भूमि उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया है।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर शाहपुर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने सैनिकों संग किया नमन

शाहपुर में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता हवलदार गर्ज सिंह का सम्मान किया गया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।