Sirmaur: सिरमौर में दो जगहों पर चरस के साथ दो गिरफ्तार, एक मां भंगायणी मंदिर मार्ग से पकड़ा गया

Date:

--Advertisement--

सिरमौर जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पहला मामला पुलिस थाना संगड़ाह के अंतर्गत सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को चरस सहित पकड़ा गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मां भंगायणी मंदिर से पैदल हरिपुरधार बाजार की ओर आ रहा है और उसके पास मादक पदार्थ हो सकते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने भंगायणी माता मंदिर सड़क पर हरिपुरधार के नजदीक काला मोड़ पर चेकिंग की। यहां प्रकाश चंद निवासी गांव नौरा, डाकघर कुलग, तहसील कुपवी, जिला शिमला को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 107 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

दूसरे मामले में पुलिस थाना रेणुका जी की टीम ने ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक कार को रोका। कार चालक रविंद्र ठाकुर (36) निवासी गांव व डाकघर पनार, तहसील ददाहू के कब्जे से कार के डैशबोर्ड में छिपाकर रखी गई 26.70 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दोनों मामलों में आगामी जांच जारी है। सिरमौर के एसपी एनएस नेगी ने इन दोनों मामलों की पुष्टि की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।