सिहुन्ता में विश्राम गृह की आधारशिला रखी गई; 3.64 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

Date:

--Advertisement--

चंबा, सिहुन्ता, 6 अक्तूबर – विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज सिहुन्ता तहसील मुख्यालय के समीप विश्राम गृह की आधारशिला रखी। यह विश्राम गृह 3.64 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग द्वारा 55 विभिन्न योजनाओं के तहत 310 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इनमें पेयजल, सिंचाई, मल निकासी और बाढ़ नियंत्रण से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि अगले दो वर्षों में भटियात क्षेत्र के लिए जल शक्ति योजनाओं पर 288 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सिहुन्ता महाविद्यालय का भवन निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा, साथ ही एक बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम भी बनाया जाएगा। इसके अलावा, सिहुन्ता और आसपास की 13 पंचायतों के लिए 19 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना का कार्य लगभग पूरा हो गया है और 32 करोड़ रुपये की मल निकासी योजना का कार्य जल्द शुरू होगा।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता सुरेश महाजन ने विधानसभा अध्यक्ष को शाल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एसडीएम पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता राजेश मोगरा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें
HIM Live TV पर विज्ञापन के लिए कृपया संपर्क करें!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।