Drug Bust Himachal: हेलमेट में छुपा रखा था चिट्टा, पांवटा साहिब में पुलिस ने तस्कर को रंगे हाथों पकड़ा

Date:

--Advertisement--

जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने पांवटा साहिब में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 11.16 ग्राम चिट्टा/स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नशा बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार SIU टीम गश्त के दौरान रैनबैक्सी चौक के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि मुर्तजा उर्फ फरमान, जो कि सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है, पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा/स्मैक की तस्करी करता है। सूचना में यह भी बताया गया कि आरोपी उस समय अपनी बाइक के साथ केदारपुर स्थित विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पीछे एक निर्माणाधीन मकान के पास खड़ा है और नशा बेचने की तैयारी में है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके हेलमेट के अंदर फोम में छुपाकर रखी गई 11.16 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद हुई, जिसे देखकर टीम भी हैरान रह गई।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशे की खेप कहां से लाया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाने वाला था, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग पर बड़ा फैसला! 28 अक्टूबर तक सोलो उड़ानों पर रोक, जानें टैंडम फ्लाइट को लेकर क्या है आदेश

कांगड़ा के बीड़-बिलिंग में प्रतिकूल मौसम और हालिया हादसों के मद्देनजर 28 अक्टूबर 2026 तक सोलो पैराग्लाइडिंग उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। योग्य पायलटों की निगरानी में टैंडम उड़ानें मौसम अनुकूल होने पर जारी रह सकेंगी।

लाहौल-स्पीति में पुलिस की नाकाबंदी के दौरान कार से मिली चरस, मंडी के 4 लोग गिरफ्तार

लाहौल-स्पीति में NH-03 पर तांदी पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 17.180 ग्राम चरस बरामद की। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया

Kangra: धर्मशाला में 429 खिलाड़ियों के बीच शुरू हुई राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मेडल विजेताओं के लिए...

धर्मशाला में 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 12 जिलों और तीन खेल छात्रावासों के 429 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान केवल सिंह पठानिया ने खेल अधोसंरचना और पदक विजेताओं की बढ़ी पुरस्कार राशि को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

सिरमौर में चिट्टे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9.82 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार

सिरमौर के दाड़ो देवरिया में डिटैक्शन सैल राजगढ़ की टीम ने 9.82 ग्राम चिट्टा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।