Big Crime Attempt: पेट्रोल पंप पर लूट की कोशिश, कर्मचारियों की बहादुरी से नाकाम, भागते समय हुई फायरिंग

Date:

--Advertisement--

जिला ऊना में लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं और अब एक और मामला सामने आया है। ऊना-नंगल हाईवे पर स्थित बहडाला पेट्रोल पंप पर देर रात कुछ अज्ञात लुटेरों ने लूट की कोशिश की, लेकिन कर्मचारियों की सतर्कता और बहादुरी के कारण उनका प्लान फेल हो गया। घटना के दौरान लुटेरों ने भागते समय फायरिंग भी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। सभी ने अपने चेहरे मास्क से ढके हुए थे। पहले उन्होंने पंप की रेकी की और फिर लूट के इरादे से ऑफिस में घुसने की कोशिश की। वहां मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत हालात को समझते हुए बिना घबराए उनका सामना किया। इस दौरान कर्मचारियों और लुटेरों के बीच झड़प भी हुई।

कर्मचारियों के विरोध से घबराकर लुटेरे मौके से भागने लगे। भागते समय उन्होंने डर फैलाने के लिए फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस थाना मैहतपुर को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पेट्रोल पंप के मालिक विकास भारद्वाज ने बताया कि कर्मचारियों ने बहादुरी दिखाते हुए लुटेरों को खदेड़ दिया। उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंप दी है, जिससे आरोपियों की पहचान करने में मदद मिलेगी।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सचिन हीरेमठ ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार संभवतः एयर गन था, जिसका उपयोग आमतौर पर जंगली जानवरों को डराने के लिए किया जाता है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।