Kangra: कांगड़ा में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.61 ग्राम चिट्टे के साथ 34 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में CIA टीम कांगड़ा ने देर रात कार्रवाई करते हुए 5.61 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में 34 वर्षीय दीपक कपूर को गिरफ्तार किया है, जो ओडर, जिला कांगड़ा का निवासी है।

जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 की देर रात CIA टीम कांगड़ा ने हनुमान मंदिर के पास, घाट NH पर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी दीपक कपूर के कब्जे से 5.61 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

मामले में थाना कांगड़ा में FIR नंबर 192/2026 के तहत ND&PS Act की धारा 21 में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगामी जांच जारी है।

कांगड़ा पुलिस ने लोगों से नशे से दूर रहने और जागरूक रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि नशे की तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दें।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नगरोटा बगवां में स्कूटी सवार दो युवक गिरफ्तार, 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद; CIA टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में CIA टीम ने मस्सल रोड पर FCI स्टोर के पास स्कूटी सवार दो युवकों से 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने चंबा निवासी सार्थक और धर्मशाला के गमरू निवासी अंकुश को गिरफ्तार कर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

Kangra: SIHM के 30 छात्रों को Burger King में मिली नौकरी, ₹25,000 महीने तक का पैकेज; मैनेजमेंट ट्रेनी और अप्रेंटिस पदों पर हुआ चयन

SIHM धर्मशाला के 30 विद्यार्थियों का Burger King में चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन के 10 मैनेजमेंट ट्रेनी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के 20 अप्रेंटिस शामिल हैं। विद्यार्थियों को औसतन 25,000 रुपये प्रति माह का सीटीसी मिलेगा। प्रधानाचार्य विनय धीमान ने चयनित विद्यार्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए।

Kangra: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में 7 दिवसीय NSS शिविर संपन्न, नशामुक्त भारत पर नुक्कड़ नाटक ने लूटी वाहवाही

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का समापन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। अक्षित और उनके साथियों के नशामुक्त भारत पर आधारित नुक्कड़ नाटक को खूब सराहना मिली, जबकि विद्यार्थियों ने भांगड़ा भी प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य शमशेर भारती ने स्वयंसेवकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

Kangra: पालमपुर में पार्सल से 10.41 ग्राम चिट्टा बरामद, 27 साल के दो युवक जांच के घेरे में; एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

कांगड़ा पुलिस ने पालमपुर के मेन बाजार स्थित गुरु कृपा हैंडलूम में तलाशी के दौरान एक पार्सल से 10.41 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले में 27 वर्षीय अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पालमपुर निवासी वरुण खन्ना की तलाश जारी है। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।