Kangra: 25 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के पुलिस थाना रक्कड़ के तहत ग्राम पंचायत सरड़ डोगरी में 25 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतका की पहचान ममता कुमारी पत्नी नंद लाल निवासी सरड़ डोगरी के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार घर पर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद ममता कुमारी को उसके पति तत्काल अस्पताल लेकर गए। उन्हें नादौन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सूचना पुलिस थाना रक्कड़ को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतका के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। महिला ने किन परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगला, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।

एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC Bus Update: पंजाब में हड़ताल से हिमाचल के 22 बस रूट प्रभावित, 5540 किलोमीटर का संचालन ठप; चंडीगढ़-अमृतसर जाने वाले यात्री परेशान

पंजाब में हड़ताल के कारण HRTC के धर्मशाला डिवीजन के 22 बस रूट प्रभावित हुए हैं। इससे 5,540 किलोमीटर का संचालन प्रभावित हुआ है। चंडीगढ़, जालंधर और अमृतसर जाने वाली कई बसों के रूट बदले गए हैं, जबकि कुछ सेवाएं निलंबित हैं। यात्रियों को सफर से पहले बस अड्डे से जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

Hamirpur: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, MBBS के 9 छात्र दो सप्ताह के लिए सस्पेंड; लाखों का जुर्माना

हमीरपुर के डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत पर एंटी रैगिंग कमेटी की जांच के बाद द्वितीय वर्ष के 9 एमबीबीएस छात्रों को दो सप्ताह के लिए निलंबित किया गया है। तीन छात्रों पर 50-50 हजार रुपये और छह अन्य पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कॉलेज प्रशासन निजी होस्टलों और पीजी में भी निगरानी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

Himachal: नए जिलों पर सुक्खू सरकार को जयराम ठाकुर ने घेरा, बोले- पुरानी गारंटियां पूरी नहीं हुईं और अब नए वादे क्यों?

हिमाचल में नए जिलों के गठन को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी चुनावी गारंटियां पूरी नहीं हुईं और चुनावी वर्ष में नए जिलों के गठन के लिए आयोग बनाना जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश है।

Kangra: नगरोटा बगवां में स्कूटी सवार दो युवक गिरफ्तार, 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद; CIA टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में CIA टीम ने मस्सल रोड पर FCI स्टोर के पास स्कूटी सवार दो युवकों से 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने चंबा निवासी सार्थक और धर्मशाला के गमरू निवासी अंकुश को गिरफ्तार कर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है।