Kangra: ज्वालामुखी में फिल्मी स्टाइल लूट! दुकानदार को 40 फुट घसीटा, कैश भरा बैग लेकर फरार हुए हमलावर

Date:

--Advertisement--

ज्वालामुखी उपमंडल के भडोली क्षेत्र में शनिवार रात एक खौफनाक वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। फिल्मी अंदाज में अज्ञात बदमाशों ने एक दुकानदार पर हमला कर उसे करीब 30–40 फुट तक घसीटा और कैश से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement – HIM Live Tv

जानकारी के अनुसार, मंजीत सिंह (पुत्र कपूर सिंह), निवासी वेडली डाकघर भडोली, रात करीब 9:50 बजे अपनी दुकान बंद कर मझीण चौक से घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए कुछ लोगों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। उन्होंने मंजीत को लात-घूंसे मारे और करीब 30–40 फुट तक घसीट ले गए। इसके बाद आरोपी उसका कैश से भरा बैग छीनकर कार में सवार होकर फरार हो गए।

हमले में मंजीत को गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। मंजीत के अनुसार बैग में ₹72,600 की नकदी थी, जिसे वह किसी भुगतान के लिए लेकर जा रहा था। पीड़ित ने बताया कि आरोपी एक गाड़ी में आए थे और वारदात को अंजाम देकर तुरंत भाग निकले।

मंजीत की पत्नी ने बताया कि वह रोजाना शाम दुकान का कैश घर ले आती थीं, लेकिन वारदात वाले दिन किसी वजह से नहीं जा सकीं। दो दिन पहले ही भुगतान के लिए यह पूरी राशि इकट्ठी की गई थी।

स्थानीय लोगों में बढ़ते अपराधों को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। दो दिन पहले हुई चोरी की गुत्थी अभी तक सुलझी नहीं थी, वहीं यह नई वारदात पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। फकलोह क्षेत्र में टेंट गोदाम में लगी आग की जांच भी अभी लंबित है। साथ ही, एनएच किनारे दुकानों में एक हफ्ते में दो बार चोरी की घटनाओं के बाद लोगों ने रात के समय पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।