Chamba: NH पर बड़ी कार्रवाई! रजेरा में 420 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

Date:

--Advertisement--

पठानकोट–चंबा–भरमौर नेशनल हाईवे पर रजेरा के पास 420 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए युवक को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस उससे पूछताछ करेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह चरस किससे लेकर आया था और आगे इसे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस का कहना है कि इस पूछताछ से क्षेत्र में सक्रिय चरस तस्करों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

Advertisement – HIM Live Tv

बताया जा रहा है कि चंबा पुलिस टीम ने रजेरा में नाकाबंदी के दौरान युवक को पकड़ा। वह वहां किसी वाहन का इंतजार कर रहा था, तभी पुलिस की रूटीन चैकिंग में पकड़ा गया। जांच के दौरान उसके पास से 420 ग्राम चरस बरामद हुई।

चंबा पुलिस ने बताया कि जिले में चरस तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कई जगह नाके लगाए गए हैं और नियमित चैकिंग भी की जा रही है। इसके अलावा गुप्त सूचनाओं के आधार पर भी कार्रवाई जारी है।

एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और कोर्ट में पेश किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि चरस तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।